India

TMC में कोलकाता से दिल्ली तक टूट, विधायकों के बाद अब 18 सांसद देंगे ममता को झटका!

टीएमसी के भीतर राजनीतिक बगावत देखने को मिल रही है. अब माना जा रहा है कि पार्टी में नया खेला होने वाला है. दरअसल, बंगाल के टीएमसी विधायकों की तर्ज पर आने वाले कुछ दिनों में टीएमसी के लोकसभा सासंदों का भी एक नया ग्रुप बन सकता है. एक दर्जन से ज्यादा सांसद नए टीएमसी ग्रुप में शामिल हो सकते हैं. लोकसभा सांसदों के इस समूह का नेतृत्व एक बेहद वरिष्ठ सांसद द्वारा किए जाने की बात कही जा रही है, जो काफी समय से खुद को पार्टी में दरकिनार किए जाने से नाराज चल रहे है.

TMC में कोलकाता से दिल्ली तक टूट, विधायकों के बाद अब 18 सांसद देंगे ममता को झटका!
TMC में कोलकाता से दिल्ली तक टूट, विधायकों के बाद अब 18 सांसद देंगे ममता को झटका!

इस संभावित टूट की एक अहम वजह के तौर पर अभिषेक बनर्जी और उनके सहयोगियों द्वारा वरिष्ठ टीएमसी सांसदों से किए गए अनादर और व्यवहार को बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, 4 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कुछ टीएमसी सांसद बीजेपी के संपर्क में है.

लोकसभा में टीएमसी के कितने सांसद?

लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं. हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि टीएमसी के राज्यसभा दल में किसी तरह की टूट की गुंजाइश नहीं है. इसकी वजह ये है कि टीएमसी के अधिकतर राज्यसभा सांसद ममता बनर्जी के प्रति वफादार हैं जो ममता बनर्जी के खिलाफ शायद ही जाएं. राज्यसभा में टीएमसी के 13 सांसद है. टीएमसी के 18 सांसद दिल्ली भी आएंगे.

बंगाल में तृणमूल विधायक दल पहले ही दो हिस्सों में बंट चुका है. विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों का एक बागी गुट खुद को ‘असली’ तृणमूल बता रहा है. इस गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है और विधानसभा अध्यक्ष से इसकी मंजूरी भी ले ली है. इस गुट ने ममता बनर्जी के खिलाफ खुलकर बगावत की और विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर ममता बनर्जी की पसंद को चुनौती दी.

चुनाव में हार के बाद से ही यह बगावत पनप रही थी. कई नेताओं ने भ्रष्टाचार और आरजी कर रेपमर्डर केस से निपटने के तरीके जैसे मुद्दों पर पार्टी की आलोचना की है. पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बुलाई गई बैठक में कई नेता शामिल हुए थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply