CricketIndiaTrending

सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया की कप्तानी की रेस में संजू सैमसन की हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर को देंगे टक्कर

सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया की टी20 कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन अब कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर से आगे नजर आ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया की कप्तानी की रेस में संजू सैमसन की हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर को देंगे टक्कर
सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया की कप्तानी की रेस में संजू सैमसन की हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर को देंगे टक्कर

Sanju Samson as future T20I Captain: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर इन दिनों चर्चाओं का दौर काफी तेज हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन लगातार खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण अब उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम भी टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान के तौर पर तेजी से सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन फिलहाल कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर से आगे नजर आ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत को एशिया कप 2025 का खिताब दिलाया था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, वह ऐसे कप्तान भी बने जिन्होंने मेजबान रहते हुए सफलतापूर्वक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया। हालांकि कप्तानी में सफलता के बावजूद उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन लगातार गिरता नजर आया है।

कप्तानी की रेस में आगे निकले Sanju Samson

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कप्तानी विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस रेस में संजू सैमसन का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हो गया है। सैमसन 2024 टी20 वर्ल्ड कप से लगातार भारतीय टी20 सेटअप का हिस्सा रहे हैं और टीम मैनेजमेंट के साथ उनका तालमेल भी काफी अच्छा माना जाता है।

🚨 SANJU SAMSON AS INDIA’S T20I CAPTAIN. 🚨

Samson one of the front runners to replace Surya as the T20i captain. . pic.twitter.com/yxqOSCIgYk

— Mufaddal Vohra May 9, 2026

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम में लगातार मौजूद रहने का फायदा संजू को मिल रहा है। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था, जिसकी वजह से कप्तानी की रेस में उनकी दावेदारी कमजोर मानी जा रही है।

खराब फॉर्म बना सूर्यकुमार के लिए चिंता

2026 टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव ने 242 रन जरूर बनाए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। वहीं IPL 2026 में भी उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा, जहां उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड दौरा हो सकता है निर्णायक

रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई में होने वाले इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि यह दौरा उनके भविष्य के लिए काफी अहम माना जा रहा है। अगर सूर्यकुमार बल्ले से लगातार संघर्ष करते रहे, तो आने वाले समय में संजू सैमसन को टीम इंडिया की टी20 कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply