IndiaTrending

PA की हत्या के बाद BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बमबाजी; कई घायल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिवपुर इलाके में बमबाजी की खबर है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस धमाके में बीजेपी और टीएमसी के लगभग 5 कार्यकर्ता घायल हुए है। बताया यह भी जा रहा है कि बमबाजी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई है।

PA की हत्या के बाद BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बमबाजी; कई घायल
PA की हत्या के बाद BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बमबाजी; कई घायल

खबरों के मुताबिक कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश हुई। ऐसा आरोप है कि इस हमले में बीजेपी नेता को निशाना बनाया गया। बवाल के बाद इलाके में सुरक्षा बलों को तौनात किया गया और रैपिड एक्शन फोर्स ने मोर्चा संभाला है।

घटना पानीहाटी के वार्ड नंबर2 स्थित दत्त रोड इलाके की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे।

बमबाजी से पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए

आरोप है कि आते ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर एक के बाद एक तीन बम फेंके और फिर मौके से फरार हो गए। बम विस्फोट के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर खड़दह थाने की पुलिस और केंद्रीय बल के जवान मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

बशीरहाट में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा बढने के बीच, बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण प्राप्त बदमाशों ने गोली मार दी। भाजपा ने यह दावा किया। सूत्रों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता रोहित राय को पेट में गोली लगने के कारण बशीरहाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी एक वीडियो फुटेज में राय को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब वह कुछ अन्य लोगों के साथ अपने इलाके में भाजपा के झंडे लगा रहे थे, तभी तृणमूल के आठ से 10 कार्यकर्ताओं के एक समूह में से तीन बदमाशों ने उन पर गोली चलाई। उत्तर कोलकाता के बारानगर क्षेत्र में एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किए जाने की घटना घटी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply