CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

इंदौर में सोनम कांड के बाद अब उज्जैन में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पत्थर से कुचला पति का सिर

इंदौर में सोनम कांड के बाद अब उज्जैन में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पत्थर से कुचला पति का सिर

Ujjain Murdered News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलियाडाबी में हुआ अंधा कत्ल किसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वेब सीरीज की कहानी जैसा निकला है, जहां एक पत्नी ने अपने पांच साल पुराने प्रेम प्रसंग को छुपाने और पति की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी जान ले ली। इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाई कि पहली नजर में यह मामला केवल एक सामान्य शव मिलने का लगे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित तफ्तीश ने महज 24 घंटे के भीतर इस पूरी थ्योरी को ध्वस्त करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

30 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपलियाडाबी में भारत सिंह का लहूलुहान शव उन्हीं के खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही उन्हेल थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौहान पुलिस बल और एफएसएल की फॉरेंसिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के गहरे जख्म और अत्यधिक रक्तस्राव पाया गया।

मृतक की पत्नी सोनाकंवर से कड़ाई से पूछताछ में खुला राज

मामला पूरी तरह हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की दिशा आगे बढ़ाई। मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेह के घेरे में आई मृतक की पत्नी सोनाकंवर से कड़ाई से पूछताछ की।

सोनाकंवर का जितेंद्र सिंह के साथ पिछले प्रेम प्रसंग चल रहा था

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि सोनाकंवर का गांव के ही जितेंद्र सिंह के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि भारत सिंह अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था और हाल ही में वह अपनी कृषि भूमि को बेचने का प्रयास भी कर रहा था, जिससे दोनों प्रेमी बेहद परेशान थे।

इसी विवाद के चलते दोनों ने भारत सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रची और योजना के मुताबिक 29 मई की रात करीब 10 बजे आरोपी जितेंद्र सिंह उसे बहला-फुसलाकर शराब पिलाने के बहाने खेत पर ले गया। जब भारत सिंह अत्यधिक नशे की हालत में आ गया और खुद को संभालने की स्थिति में नहीं रहा, तब जितेंद्र ने मौका पाकर खेत में ही पड़े एक भारी पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने कलयुगी पत्नी सोनाकंवर और उसके आशिक जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply