IndiaTrending

सुहागरात के बाद गहरी नींद में सो रहा था दूल्हा, सुबह उठकर देखा तो उड़े होश, पड़ोसी की छत से….

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में रहने वाले जितेंद्र जोशी की शादी मुरैना जिले के झुंडपुरा निवासी नम्रता जोशी से तय हुई थी. 28 जून को बारात बैंडबाजे के साथ मुरैना पहुंची. हिंदू रीतिरिवाज से शादी हुई. 29 जून की दोपहर विदाई हुई और दुल्हन को लेकर बारात ग्वालियर वापस लौट आई. घर पर नई नवेली दुल्हन का स्वागत हुआ. सब खुश थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रात भर की मेहमान बनकर दुल्हन सुबह फरार हो जाएगी.

सुहागरात के बाद गहरी नींद में सो रहा था दूल्हा, सुबह उठकर देखा तो उड़े होश, पड़ोसी की छत से….

आज 30 जून मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे दुल्हन नम्रता ने दूल्हे और परिवार को सोता छोड़ दिया. पड़ोसी की छत से निकलकर वह घर से बाहर निकल गई. सुबह जब जितेंद्र की नींद खुली, तो बिस्तर पर दुल्हन नहीं थी. परिवार ने घर और आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो दुल्हन अकेली जाती हुई कैद हो गई.

दुल्हन पक्ष ने लगाए मारपीट के आरोप
दूल्हे और परिवार का आरोप है कि दुल्हन शादी के सारे जेवर समेटकर ले गई. दूल्हा पक्ष विश्वविद्यालय थाने पहुंचा और शिकायती आवेदन दिया. इसी बीच पता चला कि दुल्हन मायके झुंडपुरा पहुंच गई है. कुछ देर बाद दुल्हन और उसका परिवार भी थाने आ पहुंचा. दूल्हा पक्ष का आरोप है कि वहां दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के मातापिता के साथ मारपीट की कोशिश की. पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया. इसके बाद दुल्हन पक्ष चला गया.

दूल्हे के परिवार वालों ने लगाया नकदी लूटने का आरोप
दूल्हे के परिवार वालों का आरोप है कि नम्रता और उसके परिवार ने पहले भी इसी तरह शादी का झांसा देकर जेवर और नकदी लूटने की वारदात की है. 12 अन्य परिवारों के साथ भी धोखा कर चुके हैं. यह पूरी तरह सोचीसमझी साजिश है. भोलेभाले लोगों को फंसाकर शादी के नाम पर ठगी की जाती है.

पुलिस ने शुरू कर दी मामले की जांच
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दूल्हा पक्ष की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज जब्त किए गए हैं. दुल्हन और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद धोखाधड़ी और चोरी की धाराओं में कार्रवाई होगी. साथ ही दुल्हन के पुराने मामलों की भी पड़ताल की जाएगी. फिलहाल दूल्हा पक्ष को इंसाफ का इंतजार है और सवाल यही है कि शादी के पवित्र रिश्ते को ठगी का जरिया बनाने वालों पर कब लगाम लगेगी?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply