TrendingUttar Pradesh

​Agra: BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

​Agra: BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

आगरा। फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के एक अस्पताल में 73 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया गया कि बुखार के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचते ही समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

छोटेलाल वर्मा के निधन की खबर से समर्थकों और परिचितों में शोक का माहौल है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आगरा स्थित उनके पैतृक गांव नगला देव हंस में किया जाएगा।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2103144708386259244?s=20

सीएम ने जताया दुख

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने कहा कि ‘जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक छोटे लाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply