आकांक्षा चमोला ने जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनका साड़ी लुक बेहद ग्रेसफुल और स्टनिंग है. आप भी फेस्टिव सीजन में रक्षाबंधन या जन्माष्टमी के लिए उनके इस साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं. उनका ये स्टाइल ट्रेडिशन के साथ मॉडल फैशन का कॉम्बिनेशन है.

आकांक्षा चमोला ने यलो कलर की टिश्यू सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसमें मिनिमलिस्टिक एम्ब्रॉयडरी की गई है. साड़ी के किनारे पर कर्व की डिटेलिंग है. मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल और एसेसरीज तक एक्ट्रेस अपने इस ओवरऑल लुक में वो एस्थेटिक लुक में नजर आ रही हैं.
आकांक्षा चमोला ने अपने इस साड़ी लुक के साथ ब्लैक कलर का ब्लाउज कैरी किया है जिससे क्लासिक कंट्रास्ट क्रिएट हुआ है. ब्लाउज के फ्रंट में वी नेकलाइन दी गई है तो वहीं बैक में ए शेप की डीप नेकलाइन है. इन तस्वीरों में उन्हें ब्राइट स्माइल के साथ ग्रेसफुली पोज करते देखा जा सकता है.
आकांक्षा चमोला ने अपने लुक को एंटीक टच देने के लिए सिल्वर और ऑक्सीडाइज जूलरी कैरी की है. उन्होंने टेंपल डिजाइन से इंस्पायर गणपति के डिजाइन वाले ईयररिंग कैरी किए हैं. इसी के साथ नोजपिन, कफ बैंगल और लाइटवेट स्टेटमेंट नेकचेन से लुक को कंप्लीट किया है.
आकांक्षा चमोला ने अपना मेकअप लुक सटल रखा है, लेकिन आंखों का मेकअप बोल्ड टच देता है. इसी के साथ माथे पर लगी बिंदी उनकी ब्यूटी में चार चांद लगाने का काम कर रही है. एक्ट्रेस ने अपने वालों को वेवी कर्ल करके वन साइड ओपन रखा है.


