TrendingUttar Pradesh

ब्राह्मण मंच पर अखिलेश को याद आए विकास दुबे? कहा- समय आने पर गाड़ी कैसे पलटाई गई पता चल जाएगा

ब्राह्मण मंच पर अखिलेश को याद आए विकास दुबे? कहा- समय आने पर गाड़ी कैसे पलटाई गई पता चल जाएगा

डिजिटल डेस्क, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित ब्राह्मण मंच के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को कानपुर के विकास दुबे याद आ गया। बिना किसी नाम का जिक्र करते उन्होंने कहा कि याद होगा जब गाड़ी पलटी थी, वह गाड़ी नहीं पलटी थी, बल्कि सरकार पलटने से बच गई थी। अखिलेश ने कहा कि समय आने पर जब ‘सैटेलाइट इमेज’ निकाली जाएगी, तब पता चलेगा कि गाड़ी कैसे पलटाई गई थी। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पहले सपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा था, लेकिन अब ब्राह्मण समाज को भी निशाना बनाया जा रहा है।  

मिशन रुकने वाला नहीं अखिलेश

इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र ऐसे समाजवादी चिंतक थे जिन्होंने जीवनभर समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया और बिना किसी भेदभाव के सभी को जोड़ने का काम किया।  उन्होंने सपा सांसद सनातन पांडेय और उनके सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे प्रदेश के कई जिलों में पहुंचे और आज का बड़ा कार्यक्रम उसी का परिणाम है।

PDA में ‘पी’ का मतलब पंडित भी है और पीड़ित भी

अखिलेश ने आरोप लगाया कि जहां इस कार्यक्रम की अनुमति मिलनी चाहिए थी, वहां प्रशासन ने परमिशन नहीं दी, इसलिए कार्यक्रम दूसरे स्थान पर करना पड़ा, लेकिन उनका मिशन रुकने वाला नहीं है। पीडीए को लेकर उन्होंने कहा कि ‘पी’ का मतलब पंडित भी है और पीड़ित भी। उन्होंने कहा कि जो लोग पीडीए से हार गए हैं, वहीं इसकी अलगअलग परिभाषाएं गढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक, ‘पीडीए में पी का मतलब पीड़ित है। जितनी पीड़ा दोगे, पीडीए उतना ही मजबूत होगा।’

गार्ड की बात गार्ड कैसे सुनेगा

अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘एक डीसीएम हैं, उनकी कोई गार्ड नहीं सुनता। लोग यह नहीं जानते कि गार्ड की बात गार्ड कैसे सुनेगा।’ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज स्वास्थ्य विभाग को ही इलाज की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘केवल एक घटना की बात नहीं है, सब लोग जानते हैं कि हम कितनी भी डिग्री हासिल कर लें, शंकराचार्य नहीं बन सकते।’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply