IndiaUttar Pradesh

​हाता नहीं भाता की सोच पर अखिलेश ने साधा निशाना, गोरखपुर में ब्राह्मण परिवार के अपमान के मुद्दे पर सपा ने योगी सरकार को घेरा

गोरखपुर में ब्राह्मण परिवार के साथ कथित मारपीट और जूते पर थूककर चटाने के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को उठाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने घटना को हाता नहीं भाता की सोच से जोड़कर सरकार को घेरने की कोशिश की. यही नहीं अखिलेश यादव स्वर्गीय हरि शंकर तिवारी के घर पहुंचे. तिवारी के घर पर उनके बेटे विनय शंकर तिवारी और कुशल तिवारी व अन्य ब्राह्मण नेताओं से मुलाकात कर एक वर्ग साधने की कोशिश एक समय में तिवारी परिवार पूर्वांचल का सबसे बड़ा ब्राह्मण नेता माना जाता है और योगी आदित्यनाथ योगी के धुर विरोधी भी.

​हाता नहीं भाता की सोच पर अखिलेश ने साधा निशाना, गोरखपुर में ब्राह्मण परिवार के अपमान के मुद्दे पर सपा ने योगी सरकार को घेरा

दरअसल, गोरखपुर के चिलुआताल थाने में तैनात इंस्पेक्टर सूरज सिंह पर एक ब्राह्मण परिवार के साथ बर्बरता करने के गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने परिवार के सदस्यों के साथ पहले मारपीट की और फिर जूते पर थूककर चटाया. इस घटना ने कानूनव्यवस्था के साथसाथ पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. आरोप है कि घटना के करीब 24 घंटे बाद पीड़ित परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इतना ही नहीं, मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन उसमें एक गैरजमानती धारा भी जोड़ दी गई. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की निष्पक्षता और कार्रवाई की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सांसद रवि किशन की शिकायत का भी किया जिक्र

मामले को राजनीतिक तूल तब और मिला, जब अखिलेश यादव ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन की भूमिका का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि सांसद ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दी और एसएसपी से फोन पर भी बात की, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई.

2027 से पहले ब्राह्मण वोटरों को साधने की कोशिश?

अखिलेश यादव का गोरखपुर में इस मुद्दे को उठाना राजनीतिक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में ब्राह्मण परिवार के कथित अपमान का मामला उठाकर सपा प्रमुख ने सीधे सरकार की कानूनव्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को निशाने पर लिया है.

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा लगातार PDA के साथ सवर्ण वर्ग, खासकर ब्राह्मण मतदाताओं के बीच भी अपनी राजनीतिक पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में इस घटना को हाता नहीं भाता वाली टिप्पणी से जोड़ना केवल कानूनव्यवस्था का सवाल नहीं, बल्कि गोरखपुर की जातीय और राजनीतिक गोलबंदी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply