Satya Report: महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बेटी नितारा कुमार से जुड़े साइबर हैरेसमेंट मामले में एक गिरफ्तारी की है. महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने इसकी जानकारी दी. अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगी गई थी. उसे यह मैसेज ऑनलाइन गेम खेलते समय मिला था.

अक्षय कुमार इन दिनों ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उनकी बेटी का हैरेमेंट हुआ. जब उनकी 13 साल की बेटी नितारा गेम खे रही थीं, तब किसी ने नितारा से उनका न्यूड फोटो मांगा. महाराष्ट्र साइबर विभाग की जनरल डायरेक्टर यशस्वी यादव ने इसका खुलासा किया. वह एक इवेंट में इसके बारे साइबर सिक्योरिटी को लेकर बात कर रही थी और इस दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया.
महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शहर के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर जागरूकता के लिए एक स्पेशल सेशन भी आयोजित किया. इस सेशन में छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों के बारे में बताया गया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक किया गया. इसमें ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया पर सुरक्षा, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग से बचने के उपायों पर चर्चा की गई.
कार्यक्रम के दौरान यशस्वी यादव ने कहा, “उनके पास हमारे साथ शेयर करने के लिए एक बहुत ही चौंकाने वाली कहानी थी. उन्होंने बताया कि उनकी अपनी बेटी को सेक्सटॉर्शन का सामना करना पड़ा. लड़की बहुत बहादुर थी और उसने अपने मातापिता को इसकी जानकारी दी.”
यशस्वी यादव ने कहा, “उनके पेरेंट्स के जरिए हमें यह सूचना मिली और हमने इस मामले को संभाला. मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं.” इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो क्लिप चलाया जिसमें सुपरस्टार ने इस घटना का जिक्र किया था. अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने इस परेशान करने वाले अनुभव के बारे में बात की थी.
वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं, “मैं आपके साथ एक छोटी सी घटना साझा करना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी. मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी. कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ खेल सकते हैं. जब आप खेल रहे होते हैं, तो आपको मैसेज आता है, ‘थैंक यू, वह बहुत अच्छा था’ या ‘आप बहुत अच्छा कर रहे हैं’, बहुत शिष्ट मैसेज आते हैं.”
अक्षय कुमार ने आगे कहा, “अचानक उस व्यक्ति ने पूछा, ‘आप कहां से हैं?’ उसने लिखा, ‘मुंबई’. फिर सब कुछ सामान्य हो गया. उस व्यक्ति ने कहा, ‘बहुत अच्छा खेला. आपने बहुत अच्छा किया.’ बहुत शिष्ट, सम्मानजनक लगा. फिर मैसेज आया, ‘क्या आप मेल हैं या फीमेल?’ उसने जवाब दिया, ‘फीमेल’. बात आगे बढ़ती रही. फिर उस व्यक्ति ने मैसेज किया, ‘क्या आप अपनी न्यूड फोटो भेज सकती हैं?’ मेरी बेटी ने तुरंत सब कुछ बंद कर दिया.”
अक्षय कुमार ने आगे कहा,”नितारा ने जाकर मेरी पत्नी को बताया. यह बहुत अच्छा था कि उसने अपनी मां से बात की. इसी तरह चीजें शुरू होती हैं. यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है. लोग और बच्चे इसमें फंस जाते हैं. फिर ब्लैकमेलिंग के लिए पैसे देने पड़ते हैं. कई बार आत्महत्या के मामले भी सामने आते हैं. डिजिटल दुनिया में यह बहुत जरूरी है कि हमारे बच्चे इसके बारे में जानें.”



