CricketIndia

ALL 2026: 30 जुलाई से शुरू होगी एशियन लीजेंड्स लीग, यूसुफ पठान-शाकिब समेत कई दिग्गज दिखाएंगे दम

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के दूसरे सीजन की शुरुआत 30 जुलाई से जाम्बिया के लुसाका में होगी। पहले मुकाबले में श्रीलंकाई लायंस और अफगानिस्तान पठान्स आमनेसामने होंगे, जबकि फाइनल 10 अगस्त को खेला जाएगा।

ALL 2026: 30 जुलाई से शुरू होगी एशियन लीजेंड्स लीग, यूसुफ पठान-शाकिब समेत कई दिग्गज दिखाएंगे दम

ALL 2026 Kickstart date: लेजेंड्स क्रिकेट के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का आगाज 30 जुलाई से जाम्बिया के लुसाका में होने जा रहा है। छह टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में एशिया के कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। 19 मुकाबलों वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 10 अगस्त को खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत जर्सी अनवीलिंग सेरेमनी के साथ होगी, जिसके बाद पहला मुकाबला श्रीलंकाई लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे दिन यानी 31 जुलाई को डबल हेडर मुकाबले होंगे, जहां पाकिस्तान पैंथर्स का सामना रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स से होगा, जबकि दूसरे मैच में इंडियन रॉयल्स और बांग्लादेश टाइगर्स आमनेसामने होंगे।

ALL 2026: 30 जुलाई से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत, 10 अगस्त को खेला जाएगा फाइनल

एशियन लीजेंड्स लीग सीजन2 की शुरुआत 30 जुलाई से लुसाका में होगी। टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंकाई लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद लीग चरण के मुकाबले लगातार जारी रहेंगे। 8 अगस्त को क्वालिफायर1, 9 अगस्त को क्वालिफायर2 और 10 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सीजन2 का नया चैंपियन तय होगा।

ALL 2026: छह टीमों के बीच होगी खिताब की जंग

इस बार टूर्नामेंट में छह फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं, जिनमें इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकाई लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स, पाकिस्तान पैंथर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स शामिल हैं। इंडियन रॉयल्स की कप्तानी यूसुफ पठान करेंगे, जबकि श्रीलंकाई लायंस की कमान थिसारा परेरा, बांग्लादेश टाइगर्स की शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान पठान्स की असगर अफगान, पाकिस्तान पैंथर्स की मोहम्मद हफीज और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स की कप्तानी तिलकरत्ने दिलशान संभालेंगे।

ALL 2026: कई दिग्गज खिलाड़ियों से सजेगा टूर्नामेंट

एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन में कई नामी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इनमें अंबाती रायुडू, नमन ओझा, ऋषि धवन, उपुल थरंगा, इसुरु उदाना, दनुष्का गुणाथिलका, दिलशान मुनावीरा, असेला गुणारत्ने, इमरान नजीर, सईद अजमल, उमर अकमल, यासिर शाह, मोहम्मद इरफान, आलोक कपाली और मलिंदा सिरिवर्धने जैसे दिग्गज शामिल हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कुछ और बड़े नामों के जुड़ने की भी उम्मीद है।

ALL 2026:भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा लाइव प्रसारण

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि एशियन लीजेंड्स लीग सीजन2 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लीग और सोनी स्पोर्ट्स के बीच तीन सीजन की ब्रॉडकास्ट साझेदारी हुई है। ऐसे में भारत के दर्शक भी इस पूरे टूर्नामेंट का लाइव आनंद ले सकेंगे, जहां एशिया के दिग्गज क्रिकेटरों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply