
(इमेज- सोशल मीडिया)
दिल की धड़कन बढ़ाने वाली मुलाकात कभी-कभी दिल तोड़ देने वाली भी साबित हो सकती है. ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक प्रेमिका बन-ठन कर अपने प्रेमी के घर पहुंची लेकिन गंदगी देखकर उसके सारे अरमान चूर-चूर हो गए. एनी नाम की युवती अपने प्रेमी क्रिस से बेहद प्यार करती थी. दोनों की मुलाकातें बाहर होती रहती थीं. रोमांटिक बातें, घूमना-फिरना और सपने देखना जारी था. एनी सोचती थी कि एक दिन क्रिस के घर जाकर उनके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी. आखिरकार वह दिन आ गया.
एनी खूब सज-संवर कर, उम्मीदों से भरी अपने प्रेमी के घर पहुंची थी. लेकिन दरवाजा खुलते ही जो नजारा सामने आया, उसने एनी को सन्न कर दिया. घर के अंदर कबाड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ था. कमरा पूरी तरह अस्त-व्यस्त था. कपड़े, खाने के बर्तन, कचरा और अनगिनत सामान बिखरा पड़ा था. सफाई का नामोनिशान तक नहीं था. एनी के पैरों तले से जमीन खिसक गई. वह कुछ पल तो स्तब्ध रह गई. टीएलसी के एक शो में इस पूरी घटना को टेलीकास्ट किया गया.
टूट गए अरमान
एनी ने इस घटना को शेयर करते हुए कहा, “मैं बन-ठन कर गई थी, सपने देख रही थी कि हम साथ समय बिताएंगे. लेकिन अंदर घुसते ही गंदगी देखकर मेरा दिल टूट गया. क्रिस गंदगी में रहने का आदी था. उसका कमरा कबाड़खाना बन गया था.” उसने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिनमें गंदगी साफ नजर आ रही है.
रिश्तों पर असर
साफ-सफाई ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि व्यक्तित्व को भी दर्शाती है. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, गंदगी में रहने वाले लोग अक्सर अनुशासनहीन या तनावग्रस्त होते हैं. एनी जैसी कई लड़कियां रिश्ते में आने से पहले दूसरी आदतों पर ध्यान नहीं दे पाती. बाहर मिलने पर सब कुछ परफेक्ट लगता है, लेकिन घर की सच्चाई अलग होती है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर भारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “प्यार अंधा नहीं होना चाहिए, घर देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि इंसान कैसा है?” दूसरे ने कहा, “एनी भाग गई तो सही किया, गंदगी में रहने वाला साथ नहीं निभा सकता.” कई लड़कियां अपनी कहानियां शेयर कर रही हैं जहां उन्हें प्रेमी के घर की गंदगी का सामना करना पड़ा.
क्रिस की आदतें
क्रिस गंदगी में रहने का आदि था. उसके कमरे में बर्तन दिन-दिन भर पड़े रहते थे. कपड़े धोने की बजाय नये खरीद लेता था. सफाई का कोई समय नहीं था. एनी ने बताया कि वह कई बार क्रिस को सफाई के लिए कह चुकी थी लेकिन उसने गंभीरता नहीं दिखाई. यह घटना युवाओं के लिए सबक है. आज की भागती जिंदगी में कई लोग घर को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब रिश्ता गंभीर होने लगता है तो छोटी-छोटी आदतें बड़ी समस्या बन जाती हैं. लोग सफाई को रिश्तों की बुनियाद बताते हुए कह रहे हैं कि गंदा इंसान ना सिर्फ खुद को बल्कि पार्टनर को भी प्रभावित करता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी जोर देकर कह रहे हैं कि गंदे माहौल में रहने से तनाव, बीमारियां और डिप्रेशन बढ़ता है. एनी अब इस रिश्ते पर दोबारा सोच रही है. उसने कहा, “प्यार तो है लेकिन गंदगी बर्दाश्त नहीं हो सकती.”



