CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

पत्नी को लेने पहुंचे मायके वाले, पति और सास से मारपीट का आरोप; कपड़े फाड़े, ढाई लाख रुपये ले जाने की भी शिकायत..

पत्नी को लेने पहुंचे मायके वाले, पति और सास से मारपीट का आरोप; कपड़े फाड़े, ढाई लाख रुपये ले जाने की भी शिकायत..

उत्तर प्रदेश के महोबा में पत्नी को मायके ले जाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला के मायके पक्ष के लोग उसके ससुराल पहुंचे और पति के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। इस दौरान पति के कपड़े फाड़ दिए गए। पीड़ित ने घर में रखे ढाई लाख रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को लेने पहुंचे थे मायके वाले

मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ले का है। पीड़ित युवक फहीम के मुताबिक, उसकी पत्नी के मायके पक्ष के लोग उसे लेने के लिए घर पहुंचे थे। पत्नी को वापस मायके ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

फहीम का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। बेटे को बचाने के लिए उसकी मां आगे आईं तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया।

ढाई लाख रुपये ले जाने का आरोप

फहीम ने पुलिस को दी शिकायत में एक और आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, उसके पिता ने खेती बेचकर उसे तीन लाख रुपये दिए थे। पत्नी की डिलीवरी के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च होने के बाद बाकी ढाई लाख रुपये घर में रखे हुए थे।

पीड़ित का आरोप है कि विवाद और मारपीट के दौरान पत्नी के मायके पक्ष के लोग घर में रखी गोदरेज से ये ढाई लाख रुपये भी ले गए। हालांकि, रुपये ले जाने के आरोप की अभी पुलिस जांच कर रही है और इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पत्नी को अपने साथ ले गए मायके वाले

फहीम के मुताबिक, उसकी पत्नी करीब आठ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली जाती है। उसे वापस बुलाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद होता रहा है। इस बार भी पत्नी को वापस लाने की बातचीत

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply