CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

​​​​मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण; हथियार लेकर पहुंचे परिजन

Featured Image

चरथावल थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला के देवर ने आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चरथावल थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महिला को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप-
शिकायत के मुताबिक, शाम करीब सात बजे गांव का परमवीर पुत्र अभय सिंह कथित तौर पर महिला के घर में घुस आया। आरोप है कि महिला को घर में अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी परमवीर को पकड़ लिया।

तमंचा-बंदूक लेकर पहुंचे आरोपी के पिता और भाई-
आरोप है कि इसके बाद परमवीर के पिता और भाई तमंचा और बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों परमवीर को अपने साथ लेकर चले गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच-
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply