
पटना के गांधी मैदान के पास होटल डोरमेट्री में चल रहे काले धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़. व्हाट्सएप पर तस्वीरें भेजकर होती थी डील, कमरे का नजारा देख उड़े होश…
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में देर रात पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कमरे से 10 युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. मौके से शराब और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है.
अचानक पहुंची पुलिस तो मची अफरातफरी
गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि इलाके के एक होटल में लंबे समय से अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी. इसी आधार पर एसपी (वेस्ट) संकेत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एग्जीबिशन रोड स्थित ‘पटना डोरमेट्री’ पर धावा बोल दिया.
पुलिस को देखते ही होटल के कमरे में मौजूद युवक-युवतियां सहम गए. कमरे में शराब और अय्याशी का माहौल था. बाहर निकलने का कोई रास्ता न होने के कारण वे भागने में नाकाम रहे. हालांकि, इस अफरातफरी का फायदा उठाकर होटल संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा.
‘ऑन-कॉल’ बुलाई जाती थीं युवतियां
जांच में खुलासा हुआ है कि अभिषेक प्लाजा बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘पटना डोरमेट्री’ में यह अवैध धंधा पिछले एक साल से चल रहा था. पुलिस के अनुसार, युवतियों को ‘ऑन-कॉल’ आधार पर बुलाया जाता था. ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजी जाती थी और डील फाइनल होने के बाद उन्हें होटल बुलाया जाता था.
पकड़े गए युवक की पहचान जहानाबाद निवासी अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है, जो सूर्या विहार होटल में काम करता है. फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गांधी मैदान थाने में पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन से चेहरे जुड़े हैं और यह धंधा किसके इशारे पर फल-फूल रहा था.

1.jpg)

