CricketIndia

विराट कोहली का गजब कारनामा, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Satya Report: Virat Kohli 800 Fours in IPL: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं तो उनके निशाने पर कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर होता है। विराट इन दिनों आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने जारी सीजन के 34वें मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह आईपीएल के इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट के नाम ही आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही उन्होंने इस पारी में एक छक्का लगाते ही अपने आईपीएल करियर का 300वां छक्का पूरा कर लिया।

विराट कोहली का गजब कारनामा, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
विराट कोहली का गजब कारनामा, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

आईपीएल में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वहां टॉप पर विराट कोहली का नाम है। उन्होंने अब तक 274 मैचों 803 चौके लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का नाम है। धवन ने आईपीएल में 222 मैचों में 768 चौके लगाए थे। वहीं 663 चौके के साथ डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा का नाम भी लिस्ट में मौजूद हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 276 मैचों में 653 चौके लगाए हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 205 मैचों में 522 चौके लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली: 803* चौके 
  • शिखर धवन: 768 चौके 
  • डेविड वॉर्नर: 663 चौके 
  • रोहित शर्मा: 653 चौके 
  • अजिंक्य रहाणे: 522 चौके

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाते ही कोहली ने आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बने हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल के नाम है, गेल ने अपने करियर में 142 मैचों में 357 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने 276 मैचों में 310 सिक्स लगाए हैं और उनका नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वहीं विराट कोहली ने 274 मैचों में 300 सिक्स पूरे  किए हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल: 357 सिक्स
  • रोहित शर्मा: 310 सिक्स
  • विराट कोहली: 300 सिक्स
  • एमएस धोनी: 264 सिक्स
  • एबी डिविलियर्स: 251 सिक्स

यह भी पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply