BollywoodIndiaTrendingUttar Pradesh

लड़कियों को लेकर पवन सिंह पर आम्रपाली ने किया कमेंट, भड़के पावरस्टार! शो में निरहुआ की बात सुन छलक पड़े एक्ट्रेस के आंसू..

भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक साथ नजर आ रहे हैं। पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, काजल राघवानी और रानी चटर्जी जैसे सितारों से जुड़े खुलासों ने शो को सुर्खियों में ला दिया है। शो के प्रोमो में सितारों के बीच तीखी नोकझोंक से लेकर भावुक पल तक देखने को मिल रहे हैं।

शो के एक प्रोमो में नीलम सिंह और आम्रपाली दुबे, पवन सिंह को लेकर चर्चा करती नजर आती हैं। इसी दौरान उनके ‘लड़कियों के शौकीन’ होने की बात कही जाती है। यह सुनकर पवन सिंह नाराज हो जाते हैं और साफ तौर पर कहते हैं कि उन्हें इस तरह की बातें पसंद नहीं हैं।

वहीं, दूसरे प्रोमो में निरहुआ होस्ट भारती सिंह के सामने आम्रपाली दुबे के नखरों का जिक्र करते दिखाई देते हैं। निरहुआ की बातें सुनकर आम्रपाली भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। इस सीन ने दर्शकों के बीच दोनों की बॉन्डिंग को लेकर फिर चर्चा छेड़ दी है।

आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि आम्रपाली कई बार साफ कर चुकी हैं कि निरहुआ उनके अच्छे दोस्त हैं। इसके बावजूद शो के प्रोमो में दोनों के बीच नजर आया भावुक पल दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

शो में काजल राघवानी ने भी पवन सिंह को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह कथित तौर पर उन्हें किस करना चाहते थे। काजल के इनकार करने पर वह नाराज होकर सेट से चले गए थे। उनके इस खुलासे ने शो में माहौल को और गरमा दिया।

आम्रपाली दुबे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बेबाक बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह बिना शादी के मां बनना चाहती हैं। आम्रपाली के मुताबिक, उनके इस फैसले से परिवार खुश नहीं है, लेकिन वह अपने फैसले को लेकर स्पष्ट हैं।

इन सबके बीच पवन सिंह भी शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भावुक नजर आए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उनकी जिंदगी का सच्चा प्यार अधूरा रह गया। यही वजह है कि ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो लगातार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply