Amravati Crime News: अमरावती शहर के पोटे कॉलेज रोड पर युवकयुवती को लूटने के मामले में अपराध शाखा ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित कुल 91 हजार रुपए का माल जब्त किया। इस मामले में एक आरोपी फरार बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख खान आमीर खान 22, लालखड़ी, फातिमानगर, अमरावती व अलतमश खान सलीम खान 25, अलकरीम नगर क्र। 04, अमरावती है। वहीं आरोपी गोलू फातिमा नगर, अमरावती फरार है।

उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई को तुषार ज्ञानेश्वर रावतले 22, छत्रसाल नगर, अमरावती अपनी महिला मित्र के साथ पोटे कॉलेज रोड पर स्थित लुंगे लॉन के सामने खड़े थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें डराधमकाकर उनके पास से दो मोबाइल तथा 550 रुपये नकद सहित कुल 12 हजार 550 रुपये का माल जबरन छीन लिए और फरार हो गए। घटना की शिकायत पर नांदगांव पेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चोरी का मोबाइल बेचने का प्रयासक्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की समानांतर जांच कर रही थी।
मोबाइल बेचने पहुंचे लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक इतवारा बाजार इलाके में एक चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही की टीम ने तुरंत इतवारा बाजार में जाल बिछाकर आरोपी शाहरुख खान व अलतमश खान को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि 9 जुलाई को उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पोटे कॉलेज रोड पर युवकयुवती से मोबाइल और नकदी छीनी थी। वे उसी में से एक मोबाइल बेचने आए थे। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 3 मोबाइल बरामद हुए।
ये भी पढ़े:
91 हजार का माल बरामद
आरोपियों के पास से तीन मोबाइल व अपराध में इस्तेमाल बाइक सहित कुल 91 हजार रुपए का माल जब्त किया। उक्त कार्रवाई अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे, पीआई अतुल वर, मनीष वाकोडे, दशरथ आडे, फिरोज खान, नाज़ीमुद्दीन सैयद, मंगेश लोखंडे, संजय भारसाकले, सचीन भोयर, रंजीत गावंडे, सूरज चव्हाण, नरेश मोहरिल, सागर ठाकरे, निखिल गेडाम, चेतन शर्मा,प्रभात पोकले तथा की सुषमा आठवले ने की।


