Amravati Crime News: अमरावती जिले के वरूड़ तहसील के ग्राम बहादा में घरेलू विवाद के चलते सगे बेटे ने मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जख्मी मां शिला ज्ञानेश्वर मरसकोल्हे 55, बहादा, वरुड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे विशाल ज्ञानेश्वर मरसकोल्हे 35 के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सूत्रों के अनुसार शिला मरसकोल्हे अपने घर पर थीं। उसी समय आरोपी बेटा विशाल वहां पहुंचा। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि घर से निकल जाओ, यहां मत रहो। इसी बात को लेकर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए मां के साथ लातघूंसों से कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में बोतल में रखा पेट्रोल निकाला और मां को जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर उड़ेल दिया।
ये भी पढ़े:
मां गंभीर रूप से झुलसी
इसके बाद माचिस से आग लगाकर वह तुरंत मौके से भाग निकला। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और कपड़ों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए वरूड़ के में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जख्मी मां की शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वरुड पुलिस ने आरोपी बेटे विशाल मरसकोल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।



