India

गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार

Amravati Police Raid In Goa Society: अमरावती जिले कि ग्रामीण पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गोवा की एक पॉश सोसायटी में छापेमारी कर महिला सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 11 लाख रुपये का माल जब्त किया।
मामले में अब तक 6.25 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध वित्तीय लेनदेन का खुलासा हो चुका है।

गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार

गरीब और मजदूरों को निशाना बनाकर खोलते थे खाते

अधीक्षक निकेतन कदम के पास शिकायतें आई थीं कि अमरावती जिले में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर और मामूली पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जा रहे थे। आरोपी इन मासूम लोगों से उनके बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड ले लेते थे। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल देश और विदेशों में अवैध ऑनलाइन गेमिंग और साइबर धोखाधड़ी के पैसों को ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। उक्त मामले की शिकायत शिरखेड थाने में की गई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

64 बैंक खाते सीज

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 10 लाख 85 हजार रुपये का संदिग्ध सामान जब्त किया है, जिसमें सिम कार्ड 198, एटीएम कार्ड 147, बैंक पासबुक 64, चेकबुक 19, मोबाइल हैंडसेट 52, लैपटॉप 9, टैबलेट 3 जब्त किये है। जांच में पता चला है कि इन 64 बैंक खातों के जरिए अब तक 6 करोड़ 25 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया जा चुका है।

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से इन सभी खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों के खिलाफ देश के अलगअलग राज्यों में भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवोड के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे, विलासकुमार सानप, अमोल पुरी, संतोष गुर्जर, सुनील बनसोड, विलासकुमार सानप, अमोल पुरी, संतोष गुर्जर, सुनील बनसोड, प्रवीण वानखडे, पंकज गोलीईतकर, प्रवीण अंबाडकर, रितेश गोस्वामी, अजित राठोड, संदीप जुगनाके, पवन ढोके, अंकित अढाऊ, मयूर नरोकार, आशीष मुडें, सुमित चव्हाण, रोशन आठवले, सरिता चौधरी, रुपाली इंगोले, पूनम कान्होलीकर, कल्पना सोनोत्रे, आचल मेटे, योगिता शेलके ने की।

सोसाइटी में चल रहा था कॉल सेंटर, पुलिस की तीन टीमों ने की छापेमारी

साइबर पुलिस की तकनीकी टीम ने जब इस मामले का विश्लेषण किया, तो आरोपियों का सुराग दक्षिण गोवा की एक आलीशान प्रोव्हीडंट अडोरा सोसायटी में मिला, अमरावती पुलिस की तीन टीमों ने वहां जाल बिछाकर छापेमारी की और मौके से 12 आरोपियों को धर दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में देवचंद बंडूजी मेश्राम , प्रेम दिलीप खिलारे , अनिकेत सुरेश मरके , योगेश भीमरावजी इस्पाते , प्रीतम ज्ञानेश्वर इंगले , आशीषकुमार उमाशंकर चौरसिया , सत्यम गयाप्रसाद मौर्या , शुभम गयाप्रसाद झारिया , वैभव कामराज सूर्यवंशी , आदित्य युवराज माली , सुशील इंदल बर्मन व एक महिला आरोपी का समावेश है। इस मामले में अमरावती का रहने वाला आरोपी राकेशकुमार झामनानी और दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

किसी भी प्रलोभन में न आएं नागरिक

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि “आम जनता, विशेषकर गरीब और मजदूर वर्ग मामूली पैसों के लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड या मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने के लिए न दें, किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी शेयर न करें। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग, शेयर मार्केट ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे बड़े साइबर अपराधी में पैसों की हेराफेरी के लिए किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति ने अपना बैंक खाता किसी और को इस्तेमाल करने के लिए दिया है, तो वह उसे तुरंत वापस ले और इसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराए।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply