CricketIndia

​क्वार्टर फाइनल में अनाहत सिंह का सफर थमा

नई दिल्ली। भारतीय स्क्वैश की युवा स्टार अनाहत सिंह का लंदन स्क्वैश क्लासिक 2026 में शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें मलयेशिया की सिवसांगरी सुब्रमणियम के हाथों सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा।

​क्वार्टर फाइनल में अनाहत सिंह का सफर थमा

पहली बार गोल्ड लेवल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

18 वर्षीय अनाहत ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर4 नेले गिलिस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। यह किसी PSA गोल्डलेवल इवेंट के क्वार्टर फाइनल में उनका पहला प्रवेश था।

क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मलयेशिया की विश्व नंबर5 सिवसांगरी से हुआ। सिवसांगरी ने मुकाबले में अपना अनुभव दिखाते हुए अनाहत को 30 से मात दी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस हार के साथ अनाहत का लंदन स्क्वैश क्लासिक में अभियान खत्म हो गया।

अनाहत के लिए बड़ी उपलब्धि

हालांकि अनाहत खिताब की दौड़ से बाहर हो गई हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन भारतीय स्क्वैश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वह गोल्डलेवल इवेंट के अंतिम आठ में पहुंचने वाली भारत की प्रमुख युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply