CrimeHaryanaIndiaTrending

अंकित बालियान हत्याकांड: गैंगस्टर भोलू शाहपुरिया की मां की​​​​​​ अपील, ‘बेटे का एनकाउंटर कर दें पर हमें न सताएं’

अंकित बालियान हत्याकांड: गैंगस्टर भोलू शाहपुरिया की मां की​​​​​​ अपील, ‘बेटे का एनकाउंटर कर दें पर हमें न सताएं’

शामली के हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में सोनीपत के गांव शाहपुर के बदमाशा राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया और उसके चचेरे भाई चिराग का नाम आने के बाद से यूपी एसटीएफ लगातार गांव में आकर दबिश दे रही है और भोलू की मां व अन्य से पूछताछ कर रही है।

इससे भोलू की मां राजपति व अन्य ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार को शाहपुर में सात गांवों की पंचायत हुई। इसमें भोलू की मां राजपति हाथ जोड़कर रोते हुए बोली कि हमारा भोलू से चार साल से कोई वास्ता नहीं है, वह चार साल से फरार है। जुलाई में अपने पिता सुरेश की मौत पर उन्हें मुखाग्नि देने के लिए भी नहीं आया।

उन्होंने व पंचायतियों ने पुलिस-प्रशासन ने अपील करते हुए कहा कि पुलिस दिन में आए, जिससे भी पूछताछ करनी है, वे मदद करेंगे।

गांव के 100 युवक फोन बंद कर भूमिगत

यूपी एसटीएफ की छापेमारी से डरकर गांव शाहपुर के करीब 100 युवा भूमिगत हो गए हैं। पंचायत मे बताया गया कि गांव के युवा इस हत्याकांड में झूठा नाम आने और यूपी एसटीएफ द्वारा उठा लिए जाने से खौफजदा हैं, इसलिए युवक गांव में न रहकर भूमिगत हैं।

राजपति ने बताया कि उनका छोटा बेटा जो उनका सहारा है, वह भी यूपी एसटीएफ से डरकर घर छोड़कर कहीं चला गया है, जबकि उसका किसी भी हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में ही न्यूजपेपर में विज्ञापन देकर भोलू को बेदखल करते हुए उससे संबंध तोड़ लिए थे। अब वह कहां है, उन्हें नहीं पता। पुलिस चाहे तो भोलू को पकड़कर उनके सामने ही उसका एनकाउंटर कर दे, लेकिन उन्हें परेशान न करे। अब यूपी एसटीएफ के अधिकारी आकर धमकी देते हैं कि आपको भी मारेंगे और तुम्हारा घर भी ढहाया जाएगा।

नशे व गन कल्चर के गानों पर लगे रोक

मंगलवार को पंचायत में शाहपुर, रायपुर, कुमासपुर, गढ़ शहजानपुर, फाजिलपुर, आरके कालोनी, रेवली और जटवाड़ा के लोग पहुंचे थे। जटवाड़ा के अशोक खत्री ने पंचायत में कहा कि गांव व परिवार के लोग भोलू या किसी भी बदमाश के साथ नहीं हैं।

अगर पुलिस या किसी एजेंसी को पूछताछ करनी है तो वे दिन में आएं, गांव के लोग इसमें मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भोलू किसी माध्यम से उनकी बात सुन रहा है तो वह तुरंत सरेंडर कर दे। उन्होंने समाज में बढ़ते नशे, गन कल्चर के गानों पर आपत्ति उठाते हुए इन्हें बंद करने का आह्वान किया।

चिराग का पिता बोला, बेटा कनाडा में, उसका लेना-देना नहीं

भोलू के पिता रमेश ने पंचायत में कहा कि उसका बेटा चिराग कनाडा में है। उसका हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है, अगर फिर भी एजेंसियों को पूछताछ करनी है तो वे मदद के लिए तैयार हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply