IndiaPunjabTrending

​डा. अंबेडकर प्रतिमा अपमान के विरोध में आज जालंधर बंद, बाजार और सरकारी दफ्तर बंद कराने का ऐलान

जालंधर : लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज ने आज जालंधर बंद की कॉल दी है। भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने बंद का ऐलान किया है।

​डा. अंबेडकर प्रतिमा अपमान के विरोध में आज जालंधर बंद, बाजार और सरकारी दफ्तर बंद कराने का ऐलान

राजीव गोरा ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की सभी मार्केट, रेहड़ीफड़ी, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किया जाएगा। वहीं, इमरजेंसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मेडिकल स्टोर और अस्पताल खुले रह सकते हैं। बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलकॉलेजों को बंद से बाहर रखा गया है।

राजीव गोरा ने बताया कि जालंधर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर मुख्य धरना दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के सदस्य बाजारों में जाकर दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि शहर के सबसे व्यस्त रैनक बाजार के व्यापारियों ने बंद को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने अन्य बाजारों के दुकानदारों से भी अपनी दुकानें बंद रखकर बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

उधर, लुधियाना में इस मामले को लेकर आज सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने दलित समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है। पुलिस का कहना है कि मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने भरोसा दिया है कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply