DharamIndiaTrending

पर्स में पैसों के अलावा रखें ये शुभ चीजें, धन लाभ और बरकत के खुलेंगे रास्ते

Purse Vastu Tips: हर कोई अपनी लाइफ में पैसा, सुख और समृद्धि की कामना करता है, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद पैसा हाथ में नहीं टिकता। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसकी वजह हमारे आसपास मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी होती है। मान्यता है कि पर्स धन आकर्षित करने का एक अहम जरिया होता है। कहते हैं कि पर्स में कुछ शुभ चीजें रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और बरकत के रास्ते खुलते हैं। इन्हीं चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

पर्स में पैसों के अलावा रखें ये शुभ चीजें, धन लाभ और बरकत के खुलेंगे रास्ते
पर्स में पैसों के अलावा रखें ये शुभ चीजें, धन लाभ और बरकत के खुलेंगे रास्ते

पर्स का संबंध सिर्फ पैसों से नहीं

पर्स केवल रुपये रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की आर्थिक ऊर्जा से भी जुड़ा होता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अगर पर्स में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे तो धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और फिजूल खर्चो में कमी आती है। वहीं, नकारात्मक चीजें आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकती हैं।

पीपल का पत्ता रखना है शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के वृक्ष में विष्णु जी का वास होता है। ऐसे में अपने पर्स में पीपल का पत्ता रखना शुभ होता है। इसके लिए ताजा, साफ और बिना कटाफटा पीपल का पत्ता लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करें। इस पर केसर या चंदन से ‘श्रीं’ लिखें और पत्ते को सुखाकर पर्स में संभालकर रख दें। इससे धन आकर्षित होता है और आर्थिक स्थिरता आती है।

कौड़ी से आती है बरकत

वास्तु में सफेद या पीली कौड़ी को बेहद शुभ माना गया है। समुद्र मंथन से उत्पन्न होने के कारण इसे देवी लक्ष्मी का प्रिय कहा जाता है। मान्यता है कि लक्ष्मी जी के चरणों से स्पर्श कराकर कौड़ी को पर्स में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा मिलती है। अगर कौड़ी उपलब्ध न हो, तो लक्ष्मीगणेश अंकित चांदी का सिक्का रखने से भी वही फल मिलता है।

लाभकारी है अक्षत और गोमती चक्र

अक्षत समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। 21 चावल के दानों को लाल कपड़े या लाल कागज में बांधकर पर्स में रखने से धन संचय में मदद मिलने की मान्यता है। गोमती चक्र भी धन वृद्धि और कर्ज से राहत दिलाने वाला शुभ प्रतीक माना जाता है। गोमती चक्र के साथ ही पर्स में छोटा सा ओम, स्वास्तिक या गुरु की तस्वीर रखना भी शुभ माना गया है।

पर्स को हमेशा रखें साफ

विशेषज्ञों की माने तो पर्स में फटे नोट, पुराने बिल, बेकार कागज और उधारी की पर्चियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसी चीजें आर्थिक अव्यवस्था और नकारात्मकता बढ़ाती हैं। साफ और व्यवस्थित पर्स पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ किए गए ये आसान उपाय आर्थिक संतुलन और समृद्धि लाने में मददगार माने जाते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply