Satya Report: अर्चना पूरन सिंह ने 1987 में जलवा फिल्म में लीड रोल निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. इस फिल्म के बाद उन्हें ज्यादातर सपोर्टिंग रोल्स ही मिलने लगे. कुछ फिल्मों में अर्चना पूरन सिंह को सिर्फ आइटम सॉन्ग करने का ही मौका मिला, तो कुछ फिल्मों में अपनी कॉमिक टॉइमिंग से लोगों का ध्यान खींचा.

2019 में अर्चना पूरन सिंह जब नवजोत सिंह सिद्धू की जगह जज बनी तो उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. लेकिन, अर्चना के अनुसार इसका असर उनके करियर पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा.News18 को दिए इंटरव्यू अर्चना ने कहा,’इतने सालों में मैं फिल्मों में काम नहीं कर पाई.
एक बार मुझे कॉल आया था, जिसमें 25 दिनों के शूट के लिए स्कॉटलैंड जाना था.’अर्चना पूरन सिंह ने आगे बताया कि वो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग छोड़कर कहीं और काम नहीं कर पाती थीं.
उन्होंने कहा,’मेरे लिए कपिल के शो की शूटिंग छोड़कर बाहर जाकर फिल्म करना संभव नहीं था.पहले जब ये शो टीवी पर आता था, तो हम साल में करीब 100 एपिसोड शूट करते थे. इसी वजह से मुझे किसी और काम के लिए समय ही नहीं मिला. .
‘उन्होंने आगे कहा,’मुझे कई फिल्मों को मना करना पड़ा.जब मैंने बार-बार मना किया, तो लोगों ने मुझे एक्टिंग के लिए अप्रोच करना ही बंद कर दिया.’
अर्चना पूरन सिंह को अब नई उम्मीद है क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है.उन्होंने कहा कि अब शो सीजन के हिसाब से शूट होता है, जिससे उन्हें पूरे साल भारत में रहने की जरूरत नहीं होती.’ अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा,’अब मैं ट्रैवल कर सकती हूं और दूसरे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग भी कर सकती हूं.
इसी वजह से मैं बहुत खुश हूं कि अब ये शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है.वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्चना हाल ही में टोस्टर में एक कॉमिक लेकिन अहम भूमिका निभाती हुई नजर आईं. इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के संग दोबारा काम किया है.



