IndiaTrending

बिजी मॉर्निंग में नहीं कर पाती हैं एक्सरसाइज, ये 10 मिनट का योग रूटीन अपनाकर रहें हेल्दी

वर्किंग वुमन हो या फिर हाउस वाइफ महिलाओं का मॉर्निंग रूटीन काफी बिजी होता है, क्योंकि आज भी ज्यादातर रसोई से लेकर घर का बाकी काम भी महिलाओं के ही जिम्मे रहता है. ऐसे में अपनी सेहत के लिए तो वो वक्त निकालना भूल ही जाती हैं. आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि वर्कआउट करना शुरू करती हैं या फिर रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना चाहती हैं, लेकिन समय की कमी के चलते ये आदतें जल्दी ही छूट जाती हैं तो घर में ही अपना एक सिंपल 10 मिनट का योगा रूटीन अपनाएं. जो आपको हेल्दी और फिट रहने में मदद करेगा.

बिजी मॉर्निंग में नहीं कर पाती हैं एक्सरसाइज, ये 10 मिनट का योग रूटीन अपनाकर रहें हेल्दी
बिजी मॉर्निंग में नहीं कर पाती हैं एक्सरसाइज, ये 10 मिनट का योग रूटीन अपनाकर रहें हेल्दी

जिस भी दिन आप बाकी की फिजिकल एक्टिविटी न कर पाएं तो इस योगा रूटीन को फॉलो करें और अगर आप वॉक या एक्सरसाइज जैसी चीजें बिल्कुल भी नहीं करती हैं तो भी ये 10 मिनट के योगासन आपकी सेहत में काफी चेंज लेकर आ सकते हैं.

सुखासनब्रीदिंग से शुरुआत

अपने योगा रूटीन की शुरुआत आप सुखासन में बैठने से करें और फिर ब्रीदिंग स्टार्ट करें. आपको जमीन पर पालथी मारकर बैठना है और पीठ को सीधा रखें. आपको ये आसन 2 मिनट तक करना है. इस दौरान आंखें बंद करके बस पूरा फोकस अपनी सांसों पर रखें. सामान्य तरीके से नाक से सांस खींचे और छोड़ें.

वॉरयिर पोज करें

सुखासन करने के बाद आप खड़ी हो जाएं और फिर एक पैर आगे की तरह दूसरे को पीछे फैलाएं. आगे वाले पैर को घुटने से मोड़कर एंगल बनाना है. अब अपने हाथों को ऊपर उठाकर शोल्डर की ऊंचाई पर ही आगे और पीछे की तरह फैला लें. इस पोज में तकरीबन 1 मिनट ठहरें. फिर इसी को दूसरे साइड से भी 1 मिनट के लिए दोहराएं.

Getty Images

त्रिभुज आसन

वॉरियर पोज यानी वीरभद्रासन के बाद आपको त्रिभुज आसन में आ जाना है. इसमें आप फिर से सीधे खड़ी हो जाएं और पैरों क फैला लें. अब आपको एक हाथ नीचे की तरफ और दूसरा ऊपर की तरह उठाना है. इस तरह से आपके पूरे शरीर की अच्छी स्ट्रेचिंग होती है. इस पोज को भी आप दोनों साइड से 11 मिनट तक होल्ड करें.

Getty Images

भुजंगासन करें

त्रिभुज आसन के बाद आप पेट के बल मैट पर लेट जाएं और अपने हाथों को शोल्डर के बराबर में रखें. हथेलियों को जमीन पर रखकर अपनी गर्दन और चेस्ट को ऊपर की तरफ उठाएं, इस आसन को आप 3030 सेकंड के लिए दो बार होल्ड करके रखें. ये आसन आपके दिल से लेकर लिवर और पाचन तक के लिए फायदेमंद रहता है.

Getty Images/Pexels

बालासन या चाइल्ड पोज

आपको इस आसन में ऐसी मुद्रा बनानी होती है जैसे शिशु घुटनों के बल होते हैं. पहले घुटनों को मोड़कर वज्रासन में बैठ जाएं और फिर माथे को जमीन पर टिका लें. हाथों को पीछे की तरफ रखें. इस पोज में भी आप दो बार 3030 सेकंड तक बॉडी को होल्ड करके रख सकती हैं, जिससे काफी रिलैक्स महसूस होता है. ये स्ट्रेस को दूर करने के लेकर आपके पैरों की मसल्स और पीठ से लेकर शोल्डर, गर्दन तक को आराम दिलाता है.

शवासन करें

सबसे लास्ट में अपने पूरे शरीर को रिलैक्स करना है. इसके लिए आप मैट पर पीठ के बल बिल्कुल सीधी लेट जाएं. हाथों और पैरों को फैलाकर ढीला छोड़ दें. अपने दिमाग को बिल्कुल फ्री छोड़ दें और आंख बंद करके सामान्य सांस लें. इस आसन में 1 मिनट तक रहने पर आपको बहुत ज्यादा रिलैक्स महसूस होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply