CricketIndiaTrending

अर्जुन तेंदुलकर की पिटाई, नहीं मिला विकेट; शिवम दुबे का बेहतरीन प्रदर्शन, दूसरी जीत के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंची टीम

टी20 मुंबई लीग 2026 के 9वें मुकाबले में शिवम दुबे की कप्तानी वाली अंधेरी आर्क्स को लगातार दूसरी जीत मिली है। शिवम दुबे पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे और 17 रन देकर तीन विकेट लिए थे। अब इस मैच में भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। वहीं ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच में निराश किया। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्च किए और एक भी विकेट उन्हें नहीं मिला।

अर्जुन तेंदुलकर की पिटाई, नहीं मिला विकेट; शिवम दुबे का बेहतरीन प्रदर्शन, दूसरी जीत के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंची टीम
अर्जुन तेंदुलकर की पिटाई, नहीं मिला विकेट; शिवम दुबे का बेहतरीन प्रदर्शन, दूसरी जीत के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंची टीम

शिवम दुबे ने लगातार दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी की। इस मुकाबले में भी भारत के दो बार के टी20 विश्व चैंपियन खिलाड़ी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी शानदार किफायती गेंदबाजी और प्रसून सिंह के 3 विकेट की बदौलत ठाणे की टीम 20 ओवर में पहले खेलते हुए 129 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अंधेरी की टीम ने 11.4 ओवर में ही 9 विकेट से मैच जीत लिया।

दिव्यांश ने खेली 88 रन की तूफानी पारी

अंधेरी के ओपनर दिव्यांश ने 39 गेंद पर 88 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 12 चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने साथी आयुष जेठवा के साथ मिलकर 58 गेंद पर ही 105 रन की साझेदारी कर ली। उसके बाद आए और 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह अंधेरी आर्क्स की टीम टीम ने 11.4 ओवर में महज 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अंकतालिका में टॉप पर पहुंची शिवम दुबे की टीम

लीग के 9वें मैच में अंधेरी आर्क्स की टीम ने अपना लगातार दूसरा मैच जीता है। इस जीत के साथ 8 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में यह टीम अंकतालिका में नंबर 1 पर पहुंच गई है। अपने पहले मैच में अंधेरी ने सोबो मुंबई फाल्कन्स की टीम को 5 विकेट से मात दी थी। इसके अलावा नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम ने भी अपने पहले दोनों मैच जीते हैं और वह 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। की कप्तानी वाली टीम का नेट रनरेट पैंथर्स से अच्छा है और इसी कारण वह टॉप पर है।

टी20 मुंबई लीग 2026 के 9 मैचों के बाद अंकतालिका

रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 आर्क्स अंधेरी 2 2 0 0 4 +3.638
2 नॉर्थ मुंबई पैंथर्स 2 2 0 0 4 +0.525
3 आकाश टाइगर्स MWS 2 1 1 0 2 +0.025
4 MSC मराठा रॉयल्स 2 1 1 0 2 0.271
5 ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स 3 1 2 0 2 0.576
6 बांद्रा ब्लास्टर्स 3 1 2 0 2 0.827
7 सोबो मुंबई फाल्कन्स 2 1 1 0 2 1.006
8 Triumphs Knights MNE 2 0 2 0 0 0.673

वैभवइशान समेत 4 भारतीय टॉप 10 में, शाहिद अफरीदी से भी आगे सूर्यवंशी; लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 के बाद अब परीक्षा श्रीलंका में होगी वनडे ट्राई सीरीज के दौरान। इस सीरीज से पहले लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव, इशान समेत चार भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply