CricketIndiaTrending

अर्शदीप सिंह पर गिरेगी गाज! हो जाएंगे बैन? तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहने पर बवाल

Arshdeep Singh Racist Comment on Tilak Varma: आईपीएल 2026 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. लगातार 5 हार के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की हालत खराब है. ऊपर से अब स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बैन करने की मांग तेज हो गई है. पहले तो सोशल मीडिया पर फैंस अर्शदीप पर एक्शन लेने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकष्णन ने भी पंजाब किंग्स के पेसर को फटकार लगाई है. दरअसल, पंजाब बनाम मुंबई मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहा था. ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि अर्शदीप ने तिलक पर नस्लभेदी टिप्पणी की है और इसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए.

अर्शदीप सिंह पर गिरेगी गाज! हो जाएंगे बैन? तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहने पर बवाल
अर्शदीप सिंह पर गिरेगी गाज! हो जाएंगे बैन? तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहने पर बवाल

तिलक को ‘अंधेरे’ कहकर बुरे फंसे अर्शदीप
ये विवाद 14 मई को हुआ, जब अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्नैपचैट वीडियो शेयर किया. क्लिप में, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज को तिलक वर्मा के साथ हंसीमजाक करते हुए देखा जा सकता है. अर्शदीप ने सीधे तिलक की ओर देखते हुए कहा, “ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?” बात यहीं खत्म नहीं हुई. अर्शदीप ने तिलक के साथी खिलाड़ी नमन धीर की ओर इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का “असली नूर” बताया. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

अर्शदीप सिंह को बैन करने की मांग
भारत के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकष्णन ने शुक्रवार सुबह X पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और कुछ प्रशंसकों द्वारा इस्तेमाल किए गए हास्यास्पद बचाव को खारिज कर दिया. पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ”ऐसी टिप्पणियों को ड्रेसिंग रूम का मजाक बताकर खारिज कर देना ही इन समस्याओं के बने रहने का कारण है. अर्शदीप पर बैन लगाना चाहिए और उन्हें प्रो राटा के आधार पर पैसे मिलने चाहिए.”

लक्ष्मण शिवरामाकष्णन ने अपने पोस्ट की श्रृंखला का समापन बोर्ड को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव देते हुए किया, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया कि मौजूदा खिलाड़ियों पर कार्रवाई से उन्हें अपने करियर से जुड़े गहरे मुद्दों का खुलासा करना पड़ सकता है. उन्होंने लिखा, “अगर बीसीसीआई कार्रवाई करता है, तो मैं उन लोगों के नाम बताऊंगा जिन्होंने मेरे साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया, बशर्ते बीसीसीआई उनके खिलाफ कार्रवाई करे.”

तिलक वर्मा के तूफान में उड़ी पंजाब किंग्स
गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मैच की बात करें तो तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स के हाथ से जीत छीन लिया. मुश्किल हालात में बैटिंग करते हुए उन्होंने पारी को संभाला और फिर काउंटर अटैक कर पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे, जिसे मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply