ATM Card Stuck: आज के डिजिटल समय में भी कई लोग कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। ATM से निकालने में ना लाइन लगने की झंझट होती है, न ही किसी बैंक मैनेजर के आने का इंतजार करना पड़ता है। पहले बैंक जाकर पैसे निकालने पड़ते थे। लेकिन एटीएम के आने से अब घंटो में निकलने वाले पैसे मिनटों में निकल जाते है। लेकिन कई बार पैसे निकालते समय कार्ड फंस जाता है, ऐसे में परेशान होने की जरुरत नहीं है, आइए जानते हैं क्या करें और क्या न करें।

अगर ATM कार्ड फंस जाएं तो करें ये काम
अगर पैसे निकालते समय ATM फंस जाए तो कार्ड फंसने के बाद एटीएम की स्क्रीन को देखें कि उसमें कोई मैसेज तो नहीं है। अगर कुछ समय बाद भी कोई मैसेज न आए तो एटीएम पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर या संबंधित बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें।
तुरंत करें ये कदम
1. यदि कोई तकनीकी या सर्वर समस्या है, तो 10 से 15 मिनट तक प्रतीक्षा करें क्योंकि कार्ड अपने आप बाहर आ सकता है।
2. मशीन को रीबूट करने के लिए ‘Cancel’ बटन दबाकर देखें।
3. यदि एटीएम किसी बैंक शाखा में है, तो तुरंत वहां मौजूद अधिकारियों या गार्ड को इसकी जानकारी दें। उनके पास मशीन की चाबी और तकनीकी सहायता उपलब्ध होती है।
4. मशीन पर लिखा एटीएम आईडी नंबर और लोकेशन नोट कर लें।
ATM कार्ड को कराएं ब्लॉक
अगर ATM काफी देर तक फंसा रहता है, नहीं निकलता तो आप इसकी जानकारी बैंक में दे और बैंक से अगर संतुष्टि पूर्ण जानकारी न मिलें तो उनसे ATM को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया के बारें में पूछें। अगर आपको लगता है, एटीएम नहीं निकलेगा तो तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक करवा दें।
इसके साथ ही आप इंटरनेट बैंकिंग या बैंक की आधिकारिक मोबाइल एप से भी कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।
भूलकर ना करें ये काम
अगर ATM Card फंस जाए तो घबराएं नहीं और कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। एक छोटी गलती आपके बैंक खाते से पूरे पैसे गायब कर सकती है। इसलिए ऐसे में इन बातों का रखें ध्यान..
1. किसी भी अनजान व्यक्ति से मदद न लें ।
2. किसी व्यक्ति को अपने कार्ड से जुड़ी कोई जानकारी जैसे पिनकोड, आईडी नंबर आदी साझा न करें।
3. कार्ड को बाहर की तरफ जोर से न खींचें और ना ही किसी वस्तु को मशीन में डालकर कार्ड निकालने की कोशिश करें।
4. स्लॉट के अंदर कोई नुकीली चीज या तार न डालें।



