TrendingUttar Pradesh

पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच में सीतापुर तक पहुंची ATS, सदरपुर के युवकों से पूछताछ; कर्नाटक कनेक्शन खंगाल रही एजेंसियां

सीतापुर। कर्नाटक के कलबुर्गी में आतंकी और देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध मामले में सीतापुर के दो युवकों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बढ़ते जांच के दायरे के बीच एटीएस सदरपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर कला निवासी सलमान और बिसवां कोतवाली क्षेत्र के रामाभारी निवासी समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध संदेशों और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं। ऐसे में एटीएस की टीम के सदरपुर संकलित कर कुछ लोगों से पूछताछ की बात सामने आई है।
 
बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी में सोशल मीडिया के माध्यम से देशविरोधी और कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े होने के मामले में एटीएस ने सीतापुर के सलमान और समीर एटीएस ने हिरासत में लिया था। आरोप था कि ये लोग कुछ ऐसे ऑनलाइन अकाउंट्स के संपर्क में थे, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। इसी इनपुट पर एटीएस और कर्नाटक पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। कसते शिकंजे के बीच एटीएस के सीतापुर स्थित सदरपुर इलाके में पहुंचने की बात सामने आई, सूत्रों की मानें तो सुरक्षा एजेंसियों ने युवकों के कई करीबियों के फोन रिकार्ड भी खंगाले हैं।

सीतापुर से नए युवकों को कनार्टक ले जाते थे युवक

जाफरपुर कला निवासी सलमान के पिता के निधन के बाद से वो कर्नाटक के कलबुर्गी में सुपरवाइजर के रूप में काम करने लगा और सीतापुर से मजदूरों को ठेके पर ले जाने का कार्य करने लगा। इसी दौरान सलमान समीर को भी काम के लिए अपने साथ ले गया। रामाभारी निवासी समीर के पिता लतीफ मजदूरी करते हैं। जबकि सलमान के परिवार में मां और तीन छोटे भाई हैं।

सदरपुर एक और युवक से पूछताछ, सलमान से जुड़ रहे कनेक्शन

एटीएस ने समीर और सलमान के अलावा सदरपुर क्षेत्र के एक अन्य युवक से भी पूछताछ की। बताते हैं कि सुरक्षा एजेंसियों ने सलमान के ले जाए गए उन सभी युवकों के परिजनों से पूछताछ की है जो कर्नाटक ले जाए गए थे।

मामला संज्ञान में है। एटीएस स्वतंत्र जांच एजेंसी है। स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की जानकारी या सहयोग मांगा जाएगा तो पुलिस पूरा सहयोग करेगी हर्षित चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसवां

यह भी पढे़ंः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply