IndiaUttar Pradesh

शाहजहांपुर में आर्य समाज विद्यालय में बारात पर हमला, जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे और पथराव; कई घायल

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के तिलहर कस्बे में आर्य समाज की भूमि को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया. महर्षि दयानंद विद्यालय परिसर में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान कथित तौर पर दबंगों ने हमला बोल दिया. इस दौरान लाठीडंडे, ईंटपत्थर चले, जिसमें कई घायल हो गए. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शाहजहांपुर में आर्य समाज विद्यालय में बारात पर हमला, जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे और पथराव; कई घायल

जानकारी के अनुसार, तिलहर के मुख्य मार्ग स्थित आर्य समाज परिसर में एक बेटी की बारात का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग कथित रूप से लाठीडंडों और अवैध हथियारों से लैस होकर परिसर में पहुंच गए. आरोप है कि हमलावरों ने बारात में शामिल महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ादौड़ाकर पीटा. घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ.

क्या है विवाद?

आर्य समाज के मंत्री लोकेश आर्य का आरोप है कि शिवराम सिंह और विजयपाल सिंह यादव को वर्षों पहले आर्य समाज से निष्कासित किया जा चुका है. इसके बावजूद वह आर्य समाज की कीमती जमीन और विद्यालय परिसर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे पहले भी कई बार कब्जे की कोशिश की जा चुकी है.

लोकेश आर्य के अनुसार, हमला करने आए लोगों ने विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की. उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ अभद्रता की गई, उनके आभूषण छीनने की कोशिश की गई और कई बारातियों को गंभीर चोटें आईं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

वायरल हो रहे वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों पक्षों के बीच लाठीडंडों और ईंटपत्थरों से झड़प होती दिखाई दे रही है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. आर्य समाज के मंत्री की ओर से लिखित तहरीर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply