CrimeIndiaTrending

दिल्ली में लापता ‘बाउंसर’ अजय डेढ़ा की हत्या? नाले से शव बरामद; ऑटो ड्राइवर पर शक’

दिल्ली में लापता ‘बाउंसर’ अजय डेढ़ा की हत्या? नाले से शव बरामद; ऑटो ड्राइवर पर शक’

पूर्वी दिल्ली में चिल्ला गांव से 24 सितंबर से लापता बाउंसर का शव पटपड़गंज औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित नाले से मिला है। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, मृतक की पहचान अजय डेढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

चिल्ला गांव में रहते थे

अजय डेढ़ा चिल्ला गांव में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह नोएडा के एक बिल्डर के यहां बाउंसर के तौर पर काम करते थे।

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

परिजनों के अनुसार, 24 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद अजय ऑटो से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने पत्नी को अपनी और ऑटो की फोटो भेजी थी। इसके कुछ देर बाद पत्नी ने उन्हें फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पटपड़गंज थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

1 अक्टूबर को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि अजय का शव नाले से बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अजय को घर छोड़ने वाले ऑटो चालक पर हत्या का शक जताया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही ऑटो चालक समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply