Ayodhya Ram Mandir CEO: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद मंदिर की व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी के तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी। अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 5,300 से ज्यादा आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को आखिरी इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

जानकारी के मुताबिक, सीईओ पद के लिए 13 जुलाई को आवेदन मांगे गए थे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई थी। ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस पद के लिए उन्हें सिर्फ पांच दिन में करीब 5,300 लोगों के आवेदन मिले। इन सभी आवेदनों की प्राथमिक जांच की गई, जिसके बाद 54 उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना गया। इसके बाद 54 उम्मीदवारों की दूसरी जांच की गई। इसमें से अब 18 उम्मीदवारों को अंतिम इंटरव्यू के लिए चुन लिया गया है। उम्मीदवारों का इंटरव्यू अब अयोध्या में होगा।
11 और 12 अगस्त को होगा इंटरव्यू
जानकारी के मुताबिक, 18 उम्मीदवारों का अंतिम इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को रामजन्मभूमि परिसर में होगा। तीन सदस्यीय चयन समिति इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी। इसके बाद CEO पद के लिए तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।
की अगली बैठक 2 सितंबर को प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में CEO के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से चलाने और प्रशासनिक कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए CEO की नियुक्ति का फैसला किया गया है।
चयन समिति में कौनकौन शामिल?
6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में CEO के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति की कर रहे हैं। समिति में डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी भी शामिल हैं।
सीईओ पद के लिए किसी अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी को चुने जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी भी इस पद के लिए दावेदारों में शामिल हो सकते हैं। अंतिम फैसला चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा।



