India

मां से पहले पिता को भी मार चुकी थी आयुषी? चौंकाने वाला खुलासे से दहले लोग

जयपुर: जयपुर में मां की हत्या करने के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में 45 वर्षीय नीरज शर्मा की हत्याकांड में फिर चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मामले में गिरफ्तार बेटी आयुषी पर अब अपने पिता विजय शर्मा की भी हत्या करने का आरोप लग है। इस मामले में आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत दर्ज करवाई है। पूरे मामले की सच्चाई क्या है, ये छानबीन के बाद ही साफ हो पाएगा।

मां से पहले पिता को भी मार चुकी थी आयुषी? चौंकाने वाला खुलासे से दहले लोग

खाने की पाइप निकालकर पिता को माराने का आरोप
मामा राकेश शर्मा के अनुसार, राजस्थान हाई कोर्ट में कोर्ट मास्टर रहे विजय शर्मा लंबे समय से बीमार थे। अप्रैल 2025 में जब वो बीमार हुए, तो उनके साथ आयुषी ही थी। राकेश शर्मा का कहना है कि इलाज के बाद जब उनकी तबीयत में सुधार हुआ, तो आयुषी और उसका चचेरा भाई बलराम ने बेहतरीन इलाज का बहाना बनाकर उन्हें वहां से ले गए। करीब तीन महीने तक परिवार से उनके ठिकाने को छिपाकर रखा गया।

अचानक आयुषी का मामा राकेश के पास आया मैसेज
राकेश शर्मा का कहना है कि एक दिन अचानक आयुषी का मैसेज आया। इस दौरान आयुषी ने बताया कि उसके पिता विजय शर्मा एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने बताया कि विजय शर्मा के 90 प्रतिशत अंग प्रभावित हो चुके हैं। इसके बाद घर लाते ही उनकी मौत हो गई। राकेश शर्मा का यह भी कहना है कि उनकी बहन के परिवार ने जल्दबाजी में गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पिता की मौत के बाद शुरू की नौकरी की चर्चा
आयुषी के मामा ने यह भी कहा है कि पिता विजय शर्मा की मौत के तुरंत बाद आयुषी ने अनुकंपा नौकरी को लेकर बात करना शुरू कर दिया। आयुषी ने अनुकंपा नौकरी और संपत्ति अपने नाम करने का प्रयास शुरू कर दिया था। इसे लेकर आयुषी ने जब बात की तो परिवार को शका होने लगी थी। राकेश शर्मा का कहना है कि आयुषी को यह सब बातें उसका चचेरा भाई बलराम सीखा रहा था।

पिता की हत्या का भी लगा आरोप
मामा का दावा है कि इस आयुषी ने मां नीरज शर्मा ने जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही ये भी कबूल किया था कि उसकी हत्या कर देगी। राकेश शर्मा के अनुसार मां से विवाद के दौरान आयुषी ने नीरज शर्मा को धमकी दी थी, ‘जब पिता की खाने की पाइप निकालकर उन्हें मार दिया, तो तुम क्या हो, तुम्हें भी दो दिन में खत्म कर दूंगी।’ राकेश शर्मा का कहना है कि इसी दौरान नीरज शर्मा ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि उनकी जिंदगी सिर्फ दो दिन की बची है।

अकेलेपन, नफऱत और अनुकंपा नौकरी का जनून
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हत्याकांड में कई ऐसे एंगल सामने आ रहे हैं जिनकी जांच किया जाना जरूरी है। हालांकि ये स्पष्ट है कि यह वारदात अकेलेपन, नफऱत, अनुकंपा नौकरी और प्रॉपर्टी को पाने का जनून अहम कारण था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply