दांतमसूड़े अगर हेल्दी न हो तो इससे आपकी बाकी की हेल्थ पर भी असर पड़ता है, क्योंकि मुंह के बैक्टीरिया शरीर के अंदर भी पहुंचते हैं. इसी के साथ मुंह की सड़न की वजह से बदबू की समस्या आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकती है. मार्केट वाले टूथपेस्ट में केमिकल होते हैं. अगर आप स्किन से लेकर बालों की देखभाल तक में नेचुरल चीजें पसंद करते हैं तो नेचुरल चीजों से टूथपेस्ट भी बनाएं. ये मुंह की बदबू को दूर करने के साथ ही आपके दांतमसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

आप बिना कॉस्मेटिक चीजों के भी ब्यूटीफुल रह सकते हैं, बस जरूरी है कि नेचुरल चीजों को अपने रूटीन में लेकर आएं. इसके लिए आपको कुछ समय तक संयम रखने की जरूरत होती है और फिर ये आपकी आदत में आ जाता है. चलिए जान लेते हैं घर पर टूथपेस्ट बनाने का तरीका.
इंफ्लुएंसर ने शेयर किया तरीका
नेचुरल टूथपेस्ट बनाने का ये तरीका इंफ्लुएंसर मरियम ने बताया है वो वीगन रेसिपीज भी शेयर करती हैं और नेचुरल चीजों को बढ़ावा देती हैं.
ये चाहिए मुख्य इनग्रेडिएंट्स
- 3 चम्मच बेंटोनाइट क्ले
- 3 चम्मच नारियल का तेल
- 1/2 चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 5 बूंद पेपरमिंट ऑयल
ऑप्शनल इनग्रेडिएंट्स
1/4 चम्मच सोडियम बाइकार्बोनेट
1/8 चम्मच हिमालयन सॉल्ट
5 बूंद नीम का तेल
3 बूंद टी ट्री ऑयल
एक चुटकी लौंग का पाउडर
1/8 चम्मच स्टीविया के पत्तों का पाउडर
1/2 चम्मच चारकोल पाउडर
इस तरह बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट
एक कांच की कटोरी में बेंटोनाइट क्ले लेकर बाकी की सारी चीजें जैसे नारियल का तेल, हल्दी पाउडर, नीम के पत्तों का पाउडर, पेपरमिंट ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें. आप चाहे तो नीचे बताए गए ऑप्शनल इनग्रेडिएन्ट्स लौंग का पाउडर, चारकोल पाउडर, टीट्री ऑयल, नीम का तेल और सेंधा नमक भी एड करें.
स्टीविया के पत्तों का पाउडर टूथपेस्ट में नेचुरल स्वीट टेस्ट लाता है और बेकिंग सोडा दांतों पर बहुत ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए, इसलिए ये दो इनग्रेडिएंट्स आप चाहे तो टूथपेस्ट में स्किप कर दें.



