Satya Report: Bada Mangal Kab Hai 2026 : अब कुछ ही दिनों में ज्येष्ठ महीना शुरु होने जा रहा है। हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ महीना बड़ा महत्व रखता है। ज्येष्ठ महीने में आने वाले मंगलवार को विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली की पूजाअर्चना करने से भक्तों केहो जाता है और हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है।

इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास
ज्योतिषयों के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास यानी मलमास लग रहा है इसलिए इस बार 8 बड़े मंगल आएंगे। यह एक अति दुर्लभ संयोग है।
साल 2026 में पहला बड़ा मंगल कब है?
ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल का पहला 5 मई 2026 के दिन पड़ रहा है। इस दिन हनुमान जी के मंदिरों में खास पूजाअर्चना की जाती है। सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु हनुमान जी की आराधना करते हैं, भंडारे आयोजित करते हैं और उपवास रखते हैं।
ज्येष्ठ माह के मंगलवार का इतना अधिक महत्व क्यों है
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी अपने प्रभु श्रीराम से मिले थे। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान राम माता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंचे थे तब हनुमान जी ने एक ब्राह्मण का रूप धारण करके उनसे भेंट की थी। माना जाता है कि जब बजरंगबली अपने आराध्य प्रभु राम से मिले थे वो पावन दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार ही थी।
दूसरी मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में भीम को अपनी ताकत का घमंड हो गया था। तब हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप अपनाकर भीम को परास्त किया था। इसके बाद भीम को अपनी शक्ति का घमंड दूर हो गया था।
माना जाता है कि जब बजरंगबली ने बूढ़े वानर का रूप धारण किया था वह दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार का था। तब से ही ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाने लगा।
बड़ा मंगल 2026 की तिथियां
- पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026
- दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026
- तीसरा बड़ा मंगल 19 मई 2026
- चौथा बड़ा मंगल 26 मई 2026
- पांचवां बड़ा मंगल 2 जून 2026
- छठा बड़ा मंगल 9 जून 2026
- सातवां बड़ा मंगल 16 जून 2026
- आठवां बड़ा मंगल 23 जून 2026



