IndiaTrending

Bada Mangal Wishes: जय बजरंगबली! बड़ा मंगल के पहले दिन प्रभु आपको शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करें… हनुमान जी के भक्तों को भेजें ऐसे संदेश

Bada Mangal Wishes in Hindi: हर साल ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं। यह दिन बजरंगबली के भक्तों के लिए विशेष होते हैं। इनमें भक्त पूरी श्रृद्धा के साथ हनुमानजी की पूजाअर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

Bada Mangal Wishes: जय बजरंगबली! बड़ा मंगल के पहले दिन प्रभु आपको शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करें… हनुमान जी के भक्तों को भेजें ऐसे संदेश
Bada Mangal Wishes: जय बजरंगबली! बड़ा मंगल के पहले दिन प्रभु आपको शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करें… हनुमान जी के भक्तों को भेजें ऐसे संदेश

इस साल अधिक मास होने के कारण 4 नहीं बल्कि पूरे 8 बड़ा मंगल पड़ने वाले हैं, जो 5 मई से आरंभ हो रहे हैं। बड़ा मंगल का पर्व भगवान हनुमान की भक्ति और आस्था का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन भक्त पूरे मन से पूजाअर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजना न भूलें।

बड़ा मंगल के इस पावन अवसर पर बजरंगबली आपकी हर मनोकामना पूरी करें, जीवन में सुखसमृद्धि और सफलता दें।

बड़े मंगल की शुभकामनाएं!
करो कृपा मुझ पर हे हनुमान,
जीवनभर करूं मैं तुम्हे प्रणाम,
जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।।
पहले बड़ा मंगल की शुभकामनाएं!

हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहे, आपके जीवन से हर संकट दूर हो। बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रभु मुझ पर दया करना,
मैं तो आया हूं शरण तिहारी,
तेरी प्यारी सी मनभावन मूरत,
जबजब देखूं मैं जाऊं बलिहारी।।
पहले बड़ा मंगल की शुभकामनाएं!

जय बजरंगबली! बड़ा मंगल के दिन प्रभु आपको शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करें।

हनुमान है नाम महान,
हनुमान करे बेड़ा पार,
जो जपता है नाम हनुमान,
होते सब दिन उसके एक समान।
बड़े मंगल की शुभकामनाएं!

बड़ा मंगल का यह शुभ दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।

हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे
करते तुम भक्तों के सपने पूरे
माँ अंजनी के तुम हो राजदुलारे
रामसीता को लगते सबसे प्यारे।
बड़े मंगल की शुभकामनाएं!

हनुमान जी की भक्ति से आपके जीवन के सभी दुख दूर हों और खुशियां ही खुशियां आएं। बड़ा मंगल की शुभकामनाएं।

भूत पिशाच निकट नहीं आवे
महावीर जब नाम सुनावे
नासाये रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत वीरा
पहले बड़ा मंगल की शुभकामनाएं!

संकटमोचन हनुमान जी आपके जीवन के हर संकट को दूर करें, यही कामना है। बड़ा मंगल की हार्दिक बधाई।

कणकण में विष्णु बसें जन जन में श्रीराम,
प्राणों में मां जानकी मन में बसे हनुमान।
पहले बड़ा मंगल की शुभकामनाएं!

बड़ा मंगल के इस खास दिन पर बजरंगबली आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास करें।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डरना।
बड़े मंगल की बधाई!

हनुमान जी का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे, आपका हर कार्य सफल हो। बड़ा मंगल की शुभकामनाएं।

जात पवनसुत देवन्ह देखा।
जानैं कहुँ बल बुद्धि बिसेषा॥
सुरसा नाम अहिन्ह कै माता।
पठइन्हि आइ कही तेहिं बाता॥
बड़े मंगल की बधाई

इस बड़ा मंगल पर भगवान आपको हर परेशानी से लड़ने की ताकत और जीतने का साहस दें।

जेहिं गिरि चरन देइ हनुमंता,
चलेउ सो गा पाताल तुरंता॥
जिमि अमोघ रघुपति कर बाना,
एही भांति चलेउ हनुमाना॥
पहले बड़ा मंगल की शुभकामनाएं!

बड़ा मंगल का पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों की बहार लाए और हर सपना पूरा करे।

जामवंत के बचन सुहाए,
सुनि हनुमंत हृदय अति भाए॥
तब लगि मोहि परिखेहु तुम्ह भाई,
सहि दुख कंद मूल फल खाई ॥
पहले बड़े मंगल की बधाई!

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply