India

Badaun Ambedkar Murti Vivad: यूपी के बदायूं में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस-प्रशासन की गाड़ियों पर पथराव, 6 पुलिसकर्मी घायल, 12 लोग गिरफ्तार

Badaun Clash Ambedkar Murti Vivad: उत्तर प्रदेश के बदायूं में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर जमकर बवाल हो गया। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार को शुरू हुए विवाद ने देर शाम हिंसक रूप ले लिया। 12 घंटे तक चले इस तनाव में पुलिसप्रशासन की गाड़ियों पर पथराव किया गया। इसमें करीब 6 पुलिसकर्मी घायल भी बताए जा रहे हैं। इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीएम बिसौली प्रियंका गोयल बालबाल बच गईं हैं। 

इसमें दो एफआईआर दर्ज की गई। एक गांव वालों की ओर से और दूसरी पुलिस की ओर से। हालांकि इस मामले में करीब 12 महिला पुरुषों को हिरासत में ले लिया गया है। 

क्या है पूरा घटना क्रम 

दरअसल पूरा मामला सीकरी गांव का है। जहां दलित समाज के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर आधी रात को डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जब पुलिस इस विवाद को सुलझाने और मामला शांत कराने पहुंची तो पुलिस पर प्रतिमा को खंडित करने का आरोप लगा। और इसके बाद पुलिस समझाइश देने पहुंची तो गांव वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया।  इसमें आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिसप्रशासन के रोकने के बावजूद चबूतरा बनाने पर लोग अड़े रहे। 

SDM और पुलिस को भी नहीं माना

इस पूरे विवाद में गांव वाले DMSSP को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इतना ही नहीं अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भीड़ ने हंगामा किया । इसी के साथ पुलिसप्रशासन की गाड़ियों पर पथराव किया गया। ​इसमें विशेष रूप से SDM, तहसीलदार की गाड़ियों को  निशाना बनाया गया। 

32 नामजद, दर्जनों अज्ञात पर FIR

इस पूरे मामले में 32 नामजद समेत दर्जनों अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा करीब एक दर्जन महिलापुरुष हिरासत में ले लिया गया है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply