India

​Bajaj Pulsar 180 फिर हुई बंद! 6 महीने बाद कंपनी ने वेबसाइट से हटाई बाइक

बजाज ऑटो की पॉपुलर बाइक Pulsar 180 एक बार फिर भारतीय बाजार से बाहर होती नजर आ रही है. कंपनी ने इस बाइक को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है. खास बात यह है कि अप्रैल 2026 में ही इसकी दोबारा वापसी हुई थी और करीब 6 महीने बाद इसे वेबसाइट से हटा दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने अब तक इसे बंद करने की घोषणा नहीं की है.

​Bajaj Pulsar 180 फिर हुई बंद!  6 महीने बाद कंपनी ने वेबसाइट से हटाई बाइक

पल्सर 180 को साल 2022 में बंद कर दिया था. इसके बाद अप्रैल 2026 में कंपनी ने इसे नए फीचर्स और अपडेट के साथ फिर से बाजार में उतारा. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.22 लाख रुपए रखी गई थी. इसकी वापसी को 180cc बाइक सेगमेंट में TVS Apache RTR 180 को टक्कर देने की कोशिश के तौर पर देखा गया था. लेकिन अब कंपनी की वेबसाइट पर पल्सर 180 दिखाई नहीं दे रही है. वहीं, पल्सर 125, पल्सर 150 और पल्सर 220F जैसे मॉडल वेबसाइट पर मौजूद हैं. इससे माना जा रहा है कि पल्सर 180 को कंपनी ने फिर से बंद करने का फैसला लिया है.

ये हो सकता है बंद होने का कारण

बजाज पहले भी उन बाइक्स को बंद कर चुकी है, जिन्हें बाजार में उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं मिल पाए. इसी साल जून में कंपनी ने पल्सर N125 को भी अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया था. ऐसे में पल्सर 180 की जल्द वापसी के बाद दोबारा वेबसाइट से गायब होना इसकी कमजोर मांग की ओर इशारा करता है. हालांकि, कंपनी ने बिक्री या इसे बंद करने की वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

पल्सर 180 में मिलता था 178.6cc का इंजन

बजाज पल्सर 180 में 178.6cc का सिंगलसिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया था. यह इंजन 8,500 rpm पर 17 hp की पावर और 6,500 rpm पर 15 Nm का टॉर्क पैदा करता था। इसमें 5स्पीड गियरबॉक्स मिलता था. फीचर्स की बात करें तो बाइक में LED लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ABS जैसे फीचर्स दिए गए थे. इसके अलावा आगे 280mm और पीछे 230mm की डिस्क ब्रेक मिलती थी. बाइक का वजन 156 किलोग्राम और फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर थी.

TVS Apache RTR 180 से था मुकाबला

बजाज पल्सर 180 की एक्सशोरूम कीमत 1.22 लाख रुपए थी. इस कीमत पर यह टीवीएस अपाचे RTR 180 से करीब 4,000 रुपए सस्ती थी. कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए पेश किया था, जो 180cc इंजन वाली पारंपरिक स्टाइल की बाइक खरीदना चाहते हैं. हालांकि, अपाचे RTR 180 इस सेगमेंट में पहले से मजबूत पकड़ रखती है. फिलहाल बजाज ने यह साफ नहीं किया है कि पल्सर 180 की जगह कोई नया मॉडल लाया जाएगा या नहीं. वेबसाइट से हटने के बावजूद कुछ डीलरशिप पर इसका बचा हुआ स्टॉक मिल सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply