पटियाला : आम आदमी पार्टी के जनरल सचिव एवं मीडिया प्रभारी श्री बलतेज सिंह पन्नू ने आज पटियाला शहर से वर्ष 1992 से लगातार नगर निगम चुनाव लड़कर जनसेवा करने वाले स्वर्गीय जोगिंदर सिंह छांगा की अंतिम अरदास में शामिल होकर छांगा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी हमेशा छांगा परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के रूप में बलतेज पन्नू ने कहा कि छांगा जैसी शख्सियतें समाज में बहुत कम जन्म लेती हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और समाज की भलाई के लिए समर्पित किया हो।
बलतेज पन्नू ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि गुरु घर से जुड़े छांगा परिवार के सदस्य अपने नितनेम के साथ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की चरण छोह वाली पावन धरती गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में चौकी के समय नियमित रूप से हाजिरी लगाते थे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं कई बार जोगिंदर सिंह छांगा को अपनी नेक कमाई में से संगत के लिए प्रसाद वितरित करते हुए देख चुके हैं।
जोगिंदर सिंह छांगा के पुत्रों विक्की और डिक्की द्वारा दी गई जानकारी का उल्लेख करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि जोगिंदर सिंह छांगा का निधन भी महापुरुषों की तरह शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक परिस्थितियों में हुआ।
बलतेज पन्नू ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे स्वयं तथा आम आदमी पार्टी हमेशा छांगा परिवार के सुखदुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर पीआरटीसी के चेयरमैन श्री हरपाल जुनेजा, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली तथा भगवानदास जुनेजा ने भी परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।
इस मौके पर गुरविंदर सिंह , रविंदर पाल सिंह प्रिंस लांबा , संदीप बंधु , जसविंदर सिंह , मनदीप सिंह राजा ढेरी, ऋषभ, अभिषेक शर्मा, राहुल मेहता, शैंपी घेर सोढ़िया, नवनीत वालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



