CricketIndia

बांग्लादेश ने दिया पाकिस्तान को झटका, पीएसएल में नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर और नाहिद राणा

Satya Report: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झटक दिया है। बीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलने के लिए तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा को अनुमति नहीं दी है। जनवरी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कहने पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। इसके विरोध में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश बाहर हो गया।

बांग्लादेश ने दिया पाकिस्तान को झटका, पीएसएल में नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर और नाहिद राणा
बांग्लादेश ने दिया पाकिस्तान को झटका, पीएसएल में नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर और नाहिद राणा

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी दी थी। इससे पहले उसने खिलाड़ियों की नीलामी से पहले ही ऐलान किया था कि पीएसएल में खेलेंगे। फरवरी में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेला। अब में मुस्तफिजुर पीसीएल में खेलते नहीं दिखेंगे। मुस्तफिजुर घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। बीसीबी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि टीम के मेडिकल स्टाफ ने मुस्तफिजुर की चोट की जांच की और तुरंत स्कैन कराने की सलाह दी। इसके बाद उनकी रिहैब शुरू होगी। इसके कारण मुस्तफिजुर पीएसएल 2026 के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

नाहिद राणा टेस्ट मैचों की तैयारी करेंगे

एक अलग फैसले में बीसीबी ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज नाहिद राणा को पीएसएल के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। वह आने वाले टेस्ट मैचों की तैयारी करेंगे। बांग्लादेश को मई में पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 55 रनों से हराया और 21 से सीरीज अपने नाम कर ली। नाहिद राणा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अप्रैल से चटगांव में शुरू होने वाले शुरुआती दो टी20 मैचों के लिए नए चेहरों वाली टीम चुनी है। मुस्तफिजुर, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा जैसे तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया। पेसबॉलिंग ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलैन और डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट रिपन मोंडल को मौका मिला है।

सचिन तेंदुलकर कैसे बने 100 करोड़ की डील वाले पहले क्रिकेटर?

मार्क मस्कारेन्हास से जुड़ने से पहले सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा विज्ञापन करार सालाना लगभग 16 लाख रुपये का था। मार्क मस्कारेन्हास ने उनके साथ पांच साल के लिए 25 करोड़ रुपये का करार किया। साल 2001 में सचिन तेंदुलकर के साथ 100 करोड़ रुपये का करार किया। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply