IndiaTrending

सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर खाली हो रहा बैंक अकाउंट, Indane-HP की बड़ी चेतावनी

IndaneHP Gas Latest Update: अगर आपके घर भी गैस सिलेंडर आता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आजकल स्कैमर्स ने लोगों को लूटने का एक नया तरीका निकाला है, LPG DAC कोड स्कैम। इंडेन और एचपी गैस जैसी कंपनियों ने अपने ग्राहकों को सावधान रहने को कहा है। अब सिलेंडर की डिलीवरी 100% DAC के जरिए ही होती है। यह नियम आपकी सेफ्टी के लिए बना था, ताकि आपका सिलेंडर किसी और को न मिले, लेकिन जालसाजों ने इसे ही हथियार बना लिया है। अब इसी के जरिए ग्राहकों को लूटा जा रहा है। स्कैमर्स आपको डराने वाले मैसेज भेज सकते हैं कि ‘आपका सिलेंडर कैंसिल हो जाएगा’ या ‘सब्सिडी रुक जाएगी, इस लिंक पर कोड डालें।’ इससे बचने के लिए कंपनियां कुछ खास बातें बता रही हैं।

सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर खाली हो रहा बैंक अकाउंट, Indane-HP की बड़ी चेतावनी
सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर खाली हो रहा बैंक अकाउंट, Indane-HP की बड़ी चेतावनी

LPG Cylinder Delivery: असलीनकली मैसेज की पहचान कैसे करें?

HP Gas का ग्राहकों के लिए आधिकारिक मैसेज हमेशा ‘VMHPGAScS’ जैसे सेंडर नेम से आता है। इसमें 4 अंकों का OTP होता है। याद रखें, HP के कर्मचारी कभी भी फोन या वॉट्सऐप पर OTP नहीं मांगते।
Indane का मैसेज ‘VKINDANE’ या ‘VMINDANE’ जैसी ID से आता है। इसमें 6 अंकों का DAC कोड होता है।

गैस सिलेंडर डिलीवरी का DAC कोड कब दें?
चाहे वह 4 अंकों का OTP हो या 6 अंकों का DAC कोड, इसे सिर्फ और सिर्फ तभी डिलीवरी बॉय को बताएं जब वह सिलेंडर लेकर आपके दरवाजे पर खड़ा हो। उससे पहले कभी भी फोन पर किसी को यह नंबर न दें।

LPG सिलेंडर डिलीवरी को लेकर साइबर एक्सपर्ट की सलाह

अगर आपने सिलेंडर बुक नहीं किया है और फिर भी डिलीवरी या कोड का मैसेज आए, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें।
अगर कोई फोन पर कहे कि ‘अभी कोड बताओ वरना बुकिंग फेल हो जाएगी’, तो समझ लीजिए वह फ्रॉड है।
किसी भी अनजान लिंक के जरिए अपनी बुकिंग डिटेल्स शेयर न करें।

आपके शहर में आज गैस सिलेंडर का भाव

जयपुर

घरेलू सिलेंडर ₹916.50

कमर्शियल सिलेंडर ₹3099.00

इंदौर

घरेलू सिलेंडर ₹941.00

कमर्शियल सिलेंडर ₹3176.50

पटना

घरेलू सिलेंडर ₹1002.50

कमर्शियल सिलेंडर ₹3346.50

हैदराबाद

घरेलू सिलेंडर ₹965.00

कमर्शियल सिलेंडर ₹3315.00

बेंगलुरु

घरेलू सिलेंडर ₹915.50

कमर्शियल सिलेंडर ₹3152.00

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply