TrendingUttar Pradesh

Barabanki News: निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध पर भाई को पीटा

Barabanki News: निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध पर भाई को पीटा

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, उसकी 18 वर्षीय बहन के साथ शाहपुर निवासी गुफरान पुत्र निसार पिछले करीब दो वर्षों से निकाह का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोप है कि 4 अगस्त की रात गुफरान युवती के घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

इसी दौरान भाई के मौके पर पहुंचने पर शोरशराबा हो गया। आरोप है कि शोर सुनकर शफीक, सद्दाम, रफीक, मेराज, निसार तथा निसार का दामाद मौके पर पहुंच गए और गुफरान को छुड़ाने का प्रयास करते हुए पीड़ित के साथ गालीगलौज और लाठीडंडों व लातघूंसों से मारपीट की।

पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply