TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News : स्कूलों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति तो भड़के BSA, पूरे स्टाफ को थमाया नोटिस

​Barabanki News : स्कूलों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति तो भड़के BSA, पूरे स्टाफ को थमाया नोटिस

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने सोमवार को विकासखंड रामनगर के 10 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्रछात्राओं की उपस्थिति बेहद कम मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताई और संबंधित स्टाफ को नोटिस जारी किए।

बीएसए सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलियानी पहुंचे, जहां 164 के सापेक्ष 100 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय तेलियानी में 77 में से 52 बच्चे मिले। विद्यालय में जाली लगाए जाने की आवश्यकता होने के बावजूद काम न होने पर नोटिस देने के निर्देश दिए गए। 

 

प्रधानाध्यापिका मिलीं अनुपस्थित, नामांकन घटने पर भी जताई नाराजगी

कम्पोजिट विद्यालय पूरे जवर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह अनुपस्थित मिलीं। यहां 149 में से सिर्फ 62 बच्चे उपस्थित थे और अधिकांश बिना यूनिफार्म के मिले। लगातार घटते नामांकन पर भी बीएसए ने नाराजगी जताई और इंचार्ज प्रधानाध्यापिका समेत पूरे स्टाफ को नोटिस दिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पूरे भगई में शिक्षक रमेश चन्द्र कश्यप अनुपस्थित मिले, जिन्हें नोटिस जारी किया गया। यहां 22 बच्चे उपस्थित थे। 

तिलोकपुर में 224 में सिर्फ 78 बच्चे पहुंचे

प्राथमिक विद्यालय चुरलिया में 50 में 33, तिलोकपुर प्रथम में 114 में 70, निजामपुर में 77 में 62, तिवारीपुरवा में 37 में 16 और मसूदपुर में 50 में 45 छात्रछात्राएं उपस्थित मिले। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलोकपुर में 224 के सापेक्ष मात्र 78 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने सभी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply