TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News : बाराबंकी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी तेज,स्नातक के 54 और शिक्षक के 18 बूथ

​Barabanki News : बाराबंकी में  स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी तेज,स्नातक के 54 और शिक्षक के 18 बूथ

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत मतदेय स्थलों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। 

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में प्रदेश के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव संभावित है। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले शामिल हैं। आयुक्त लखनऊ मंडल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हैं। 

बाराबंकी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 54 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें 36 मूल और 18 सहायक मतदेय स्थल हैं। तहसीलवार फतेहपुर में 08, रामनगर में 06, नवाबगंज में 22, रामसनेहीघाट में 07, हैदरगढ़ में 09 और सिरौलीगौसपुर में 02 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 37,111 मतदाता हैं, जिनमें 23,476 पुरुष और 13,635 महिला मतदाता हैं। 

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 2,386 मतदाता हैं, जिनमें 1,723 पुरुष और 663 महिला मतदाता शामिल हैं। आयोग के निर्देशों के अनुसार सामान्यतः कम से कम 30 मतदाताओं तथा 16 किलोमीटर की दूरी के मानक को ध्यान में रखा जाना है। एक मतदेय स्थल पर सामान्यतः 800 से 1200 मतदाताओं को रखा जा सकता है। विकास खंड भवन उपयुक्त न होने पर नगर निकाय अथवा इंटर कॉलेज भवनों में मतदेय स्थल प्रस्तावित किए जा रहे हैं। 

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अधिकारियों को प्रस्तावों को निर्धारित समयसीमा में अंतिम रूप देने और निर्वाचन कार्य में सावधानी व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम न्यायिक राज कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply