India

Bareilly Couple Suicide: परिजनों ने किया इंकार … तो प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा कर खेत में दी जान, प्रेमी निकला युवती का रिश्तेदार

Bareilly Couple Suicide: बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक प्रेमी युगल की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मकरंदापुर गांव के एक खेत में दोनों अचेत अवस्था में मिले। घटना में 19 वर्षीय युवती के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए 20 वर्षीय युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

Bareilly Couple Suicide: परिजनों ने किया इंकार … तो प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा कर खेत में दी जान,  प्रेमी निकला युवती का रिश्तेदार

प्रेम संबंध को लेकर सामने आई जानकारी

परिजनों के अनुसार दोनों पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध में थे। युवक के भाई ने बताया कि दोनों एकदूसरे को जानते थे। दोनों के बीच करीब 45 पांच महीने से बातचीत चल रही थी। परिवार की ओर से युवती पर नाराजगी जताए जाने और उसका फोन ले लिए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद युवती युवक से मिलने पहुंची थी। 

खेत में मिले दोनों, पुलिस को दी गई सूचना

पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर 3:34 बजे पुलिस रिस्पांस व्हीकल को सूचना मिली की मकरंदापुर गांव स्थित एक खेत में दो लोग अचेत अवस्था में पड़े हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मेधा , पुत्री सूरजपाल, निवासी आटा मांडा मृत अवस्था में मिली, जबकि रिंकू , पुत्र लालाराम, निवासी मकरंदापुर गंभीर हालत में था। 

अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत

युवक को उसके परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। भोजीपुरा थाना प्रभारी बहादुर सिंह और फील्ड यूनिटकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। निरीक्षण के बाद दोनों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

 

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply