Satya Report: तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसका पूजन भी किया जाता है और आयुर्वेदिक दवाओं से लेकर देसी नुस्खों में भी इसका इस्तेमाल करते हैं. दरअसल ये कई गुणों से भरपूर है, लेकिन इसी के साथ ये पौधा काफी नाजुक होता है. अगर मौसम में बदलाव के दौरान सही देखभाल न मिले तो ये सूख सकता है. जैसे ज्यादा सर्दी हो तो तुलसी की पत्तियां सिकुड़कर सूखने लगती हैं. इसी तरह से तेज गर्मी में भी तुलसी के पत्ते पीले होकर झड़ने लगते हैं और पौधा सूख सकता है. ऐसे में यहां दिया गया एक सिंपल तरीका तुलसी को हराभरा रख सकता है.

तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, बल्कि ये मौसमी हेल्थ प्रॉब्लम जैसे जुकामखांसी में भी राहत दिलाता है. इसी के साथ तुलसी की पत्तियों का पेस्ट आपके चेहरे की त्वचा और स्कैल्प को भी हेल्दी रख सकता है. इतने सारे फायदे देने वाली तुलसी की देखभाल भी सही तरह से करने की जरूरत होती है ताकि पौधा सूखे नहीं.
ये घोल करेगा काम
गर्मी में भी तुलसी का पौधा हराभरा रहे. इसके लिए आप खट्टी छाछ लें. इसमें आप आधा पानी मिलाएं. इसी के साथ आधा चम्मच शुद्ध हल्दी डालें और 1 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल मिलाएं. इन सारा चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें ताकि ये पतला घोल बन जाए. इस घोल के आप तुलसी की जड़ों में डाल दें. हर 15 से 20 दिन पर ये नेचुरल घोल आप तुलसी की जड़ों में शाम के समय डालते रहें. ध्यान रखें कि घोल सिर्फ इतना डालना है कि मिट्टी इसे सोख ले.
कैसे होगा पौधे को फायदा?
इस घोल को डालने से तुलसी की जड़ों को ठंडक मिलती है साथ ही इससे लंबे समय तक नमी बनी रहती है. छाछ में लैक्टिक एसिड और प्रोकैरियोटिक बैक्टीरिया होते है जो फंगस को नष्ट करके इसकी जड़ों को स्वस्थ बनाने का काम करता है. इसी के साथ छाछ में कैल्शियम, पोटेशियम समेत कई तरह के विटामिनमिनरल होते हैं जो मिट्टी को उपजाऊ बनाकर पौधों को पोषण देते हैं, जिस,से ग्रोथ सुधरती है. इसी तरह से हल्दी भी कीटों, फंगस को नियंत्रित करके तनों को हेल्दी बनाती है. एलोवेरा जेल प्राकृतिक खाद और रूटिंग हार्मोन का काम करता है. ये नमी भी बनाए रखता है, साथ ही नमी में सुधार करता है.
Getty Images
ये चीजें ध्यान रखें
- तेज गर्मी में तुलसी प्लांट को सुरक्षित रखने के लिए गमले को ऐसी जगह पर रख दें जहां इसे कुछ घंटे धूप भी मिले और छांव भी रहे.
- पौधे को मिट्टी के गमले में रखें ताकि इसमें नमी बनी रहे. प्लास्टिक के गमले में तुलसी का पौधा हीट की वजह से सूख सकता है.
- मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग करना जरूरी है. इसके लिए सूखी पत्तियों, घास, नारियल के छिलकों की लेयर गमले में बिछा दें.
- तुलसी का पौधा बीचोबीच आंगन में लगा है और गमले को हटा नहीं सकते हैं तो एक बड़ा सूती कपड़ा लेकर इसे ढक दें.
- तुलसी पर आई मंजरी समयसमय पर हटाते रहें और जो पत्तियां पीली पड़ रही हो वो भी हटा दें. चाहे तो ये तोड़कर गमले की मिट्टी में ही डाल दें.



