
असल में एपल ने कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कंपनी आरोप लगाया है कि ओपनएआई ने उसके बिजनेस रहस्यों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया और यह सिर्फ एक घटना नहींस बल्कि संस्थागत स्तर पर कदाचार के समन्वित पैटर्न का हिस्सा है।
एपल का कहना है कि उसके कुछ पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी की गोपनीय जानकारी ओपनएआई के लाभ के लिए इस्तेमाल की।
किन लोगों का नाम सामने आया है?
इस मुकादमे में एपल ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है। इनमें पहले टैंग टैन हैं, जिन्होंने आईफोन, एपल वॉच और आईपॉड जैसे उत्पादों के डिजाइन में मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्तमान में वे ओपनएआई में चीफ हार्डवेयर ऑफिसर हैं।
दूसरा नाम चांगू लियू का है, जो कि एपल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। कंपनी के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में नौकरी छोड़ने से पहले लियू को एपल के सबसे संवेदनशील उत्पाद विकास प्रयासों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
क्या आरोप हैं?
एपल ने दावा किया है कि चांग लियू ने कंपनी छोड़ने से पहले एपल की तरफ से जारी किए गए डिवाइस पर कई गोपनीय हार्डवेयर फाइल्स को एक्सेस और डाउनलोड किया।
कंपनी ने यह भी बताया है कि टैंग टैन ने OpenAI में इंटरव्यू देने वाले कुछ एपल कर्मचारियों को वास्तविक हार्डवेयर पार्ट्स साथ लाने क लिए कहा।
एपल ने यह भी कहा है कि यह सब उसकी गोपनीय तकनीक जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश का हिस्सा था।
ओपनएआई किस हार्डवेयर पर काम कर रहा है?
दरअसल, अभी तक कंपनी ने नए हार्डवेयर उत्पाद की विस्तृत जानकारी सार्वजानिक नहीं की है। लेकिन कंपनी ने इशारा किया है कि वह ऐसे एआई डिवाइस पर विकसित कर रही है, जो पारंपरिक स्क्रीन और इंटरफेस से अलग तरीके से लोगों को एआई के साथ बातचीत करने का एक्सपीरियंस दे सकता है।
पहले भी किया था संपर्क
वैसे यह पहली बार नहीं, इसस पहले भी फरवरी में ओपनएआई से संपर्क करके अपनी चिंताओं को बताया था, लेकिन कंपनी के अनुसार ओपनएआई की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद एपल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और कहा कि वह अपने नवाचारों और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाएगा।
OpenAI का क्या रुख है?
हालांकि, अभी तक ओपनएआई ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन एपल ने दोहराया कि वह अपने कर्मचारियों की मेहनत, शोध और तकनीकी नवाचारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।




