। की एंटीकरप्शन यूनिट ने आईपीएल 2026 के दौरान टीम के डगआउट में बिना इजाजत अनाधिकृत लोगों की मौजूदगी और कुछ दूसरी गड़बड़ियों की तरफ इशारा किया है जिनके बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं है। इस जानकारी के आधार पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस हफ्थे के आखिर में सभी फ्रेंचाईजी के सीईओ की एक मीटिंग बुलाई है, ताकि उन्हें तय नियमों की याद दिलाई जा सके साथ ही बोर्ड उन टीमों और लोगों के खिलाफ सही कार्रवाई करने का फैसला भी करेगा जिन्होंने नियमों का पालन नहीं किया है।

बीसीसीआई ने बुलाई फ्रेंचाईजी के सीईओ की मीटिंग
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक टीम बसों, टीम होटलों और यहां तक कि डगआउट एरिया में भी ऐसे लोग घूम रहे हैं जिनके पास इसकी अनुमति नहीं है। कुछ लोगों को ऐसी जगहों पर देखा गया है जहां उन्हें नहीं होना चाहिए। इस मामले पर के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि खिलाड़ियों और टीमों के बर्ताव को लेकर नियम और एडवाइजरी 2008 से ही लागू हैं, लेकिन उनका पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल लोग काफी लापरवाह होते जा रहे हैं। हम उन्हें इस तरह की लापरवाही करने की इजाजत नहीं देंगे।
सैकिया ने कहा कि हम उन्हें याद दिला रहे हैं कि अगर नियमों का कोई भी उल्लंघन हुआ, तो हम किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सैकिया ने बताया कि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी शरद कुमार की अगुवाई वाली इस निगरानी संस्था ने उन्हें ऐसी जानकारी दी थी जो भारतीय बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई दो घटनाओं से कहीं ज्यादा थी। बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वीकार किए गए दोनों मामलों में राजस्थान रॉयल्स शामिल है। पहले मामले में उनके मैनेजर को डगआउट में फोन इस्तेमाल करने के लिए फटकार लगाई गई थी, जो नियमों के खिलाफ था। इसके बाद टीम के कप्तान रियान पराग का ड्रेसिंग रूम से वेपिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। मैनेजर और कप्तान की बात सुनने के बाद बीसीसीआई ने उन पर जुर्माना लगाया था।
सैकिया ने कहा कि ये घटनाएं पहले से ही सार्वजनिक जानकारी में हैं और हमने पहले ही कार्रवाई कर ली है। वेपिंग की जांच अभी खत्म नहीं हुई है और आगे भी कार्रवाई की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वेपिंग की घटना के मामले में हम आगे भी कार्रवाई कर सकते हैं जिसकी जांच अभी भी जारी है और हम चुप नहीं बैठे हैं। हम चाहते हैं कि हर किसी को यह पता चल जाए कि आईपीएल या बीसीसीआई के किसी भी मैच में इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
ने 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, क्रिस गेलकेएल राहुल का कीर्तिमान किया ध्वस्त
अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 रन की पारी खेली जिसमें 4 छक्के लगाए और इसके दम पर केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा साथ ही साथ इस पारी के बाद क्रिस गेल के इस कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया।



