India

सावधान! इन 7 राज्यों में अगले पांच दिनों तक होगी बहुत भारी बारिश, IMD की चेतावनी

नई दिल्ली: IMD Rain Alert, Weather Update 28 June: मौसम विभाग ने रविवार को चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश होने वाली है। सात राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर और असम में अगले पांच दिनों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 2829 जून के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 28 जून को असम, मेघालय में कहींकहीं बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके चलते यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में हीटववे से लेकर भीषण हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

सावधान! इन 7 राज्यों में अगले पांच दिनों तक होगी बहुत भारी बारिश, IMD की चेतावनी

दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान में भी बारिश
उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो 2829 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 28 जून से एक जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 28 जून को उत्तराखंड में कहींकहीं बारिश होगी। 2829 जून को और एक से दो जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 28 जून से एक जुलाई और तीन से चार जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 2830 जून और चार जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 28 जून से चार जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहींकहीं बारिश होगी। 30 जून से चार जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में, दो से चार जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में, 29 जून से चार जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके या व्यापक रूप से बरसात का अलर्ट है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में तीन और चार जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक से तीन जुलाई के दौरान काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने वाली है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 28 जून से चार जुलाई के दौरान कहींकहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 30 जून से चार जुलाई, उत्तराखंड में 28 जून से एक जुलाई के दौरान तेज हवाएं चलेंगी। पंजाब में 28 जून और एक से चार जुलाई के दौरान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान में एक से चार जुलाई के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 जून और 30 जून से चार जुलाई के दौरान, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी यूपी में 28 जून से चार जुलाई के दौरान कहींकहीं आंधी तूफान चलने वाला है।

मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
मध्य भारत की बात करें तो 28 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहींकहीं बारिश होगी। एक से चार जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 28 जून से चार जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ और विदर्भ में काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने वाली है। 28 जून से दो जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में कहींकहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश
पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। 28 जून से दो जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बरसात होगी। 28 जून से एक जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में, 28 जून से दो जुलाई के दौरान असम, मेघालय में कहींकहीं आंधी और बिजली गिरने वाली है। 28 जून और 30 जून से दो जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 28 जून और एक से तीन जुलाई के दौरान असम, मेघालय में, 28 जून से एक जुलाई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहींकहीं भारी बरसात होगी। 28 जून को अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी भारत की बात करें तो 28 जून से चार जुलाई के दौरान कोंकण, गोवा, 28 जून और तीन से चार जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 28 जून को मराठवाड़ा, चार जुलाई को गुजरात क्षेत्र के काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 29 जून से दो जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 29 जून से चार जुलाई के दौरान मराठवाड़ा, 28 जून से तीन जुलाई के दौरान गुजरात, 28 जून से चार जुलाई के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होगी।

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी पूरे हफ्ते होगी बारिश
इसके अलावा, दक्षिण भारत में भी अगले पूरे हफ्ते तक बारिश का अलर्ट है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 2830 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 2829 जून और चार जुलाई को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 29 जून से तीन जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में कहींकहीं या छिटपुट बारिश होने वाली है। 28 जून से चार जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तेलंगाना में, 14 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 30 जून से तीन जुलाई के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 28 जून और चार जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने वाली है। 2830 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 28 जून से दो जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, लक्षद्वीप, 2829 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 28 जून और एक से दो जुलाई के दौरान रायलसीमा में कहींकहीं आंधी तूफान का अलर्ट है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply